ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल बेचारा: पब्लिक डिमांड पर रिलीज़ हुआ मसखरी सॉन्ग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

दिल बेचारा: पब्लिक डिमांड पर रिलीज़ हुआ मसखरी सॉन्ग

By @dmin
Published: August 6, 2020
Share
SHARE

ए.आर.रहमान द्वारा रचित और अमिताभ भ्टाचार्य द्वारा लिखित फिल्म दिल बेचारा का एल्बम इस समय इंडियन म्यूज़िक इंडस्ट्री के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के संगीत ने लोकप्रियता की नई ऊंचाइयों को छुआ है। डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ यह फिल्म  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा व्यूवरशिप हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। लोग इस फिल्म की म्यूज़िक पर अपार प्यार बरसा रहे हैं, और उन्हीं के अनुरोध पर  सोनी म्यूज़िक इंडिया ने इस फिल्म का एक और सॉन्ग मसखरी रिलीज़ किया। इस गाने को सुनिधि चौहान और हृदय गट्टाणी ने अपनी आवाज़ दी है। यह गाना हसीं मज़ाक के साथ ज़िन्दगी की हर समस्याओं का समाधान करने का सुझाव देता है। फिल्म की स्ट्रीमिंग के बाद ,फिल्म के गानों को बहुत सराहा गया है और यह गाना श्रोताओं के अनुरोध पर रिलीज़ किया गया है। सोनी म्यूजिक इंडिया के सीनियर डायरेक्टर – मार्केटिंग, सनुजीत भुजबल का मानना है कि “श्रोताओं के समक्ष इस फिल्म के म्यूजिक एल्बम को रिलीज़ करना किसी प्रेरणा से कम नहीं। यह अविश्वसनीय है कि फिल्म के प्रशंसकों ने, दर्शकों ने और ए आर रहमान की म्यूज़िक के फैंस ने इस गाने को रिलीज़ करने का आग्रह किया। हम (सोनी म्यूजिक इंडिया में) दर्शकों के अनुरोध पर इस गाने  को रिलीज करके बेहद खुश हैं।

सुनिधि चौहान कहती हैं, “मसखरी बहुत ही मज़ेदार गीत है जिसमें कई दिलचस्प हिस्से हैं। ए आर रहमान सर के लिए गाना मेरे लिए हमेशा से ही खास रहा है।अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे अद्भुत तरीके से पेश किया है इस गाने की वाइब्स को और भी रोचक बनाया है। मसखरी इस गाने में ‘पीड़ाहारी बाम’ मेरी फेवरेट लाइन है। मैं बेहद उत्साहित हूं कि यह गाना रिलीज़ हो गया है।” सिंगर हृदय गट्टाणी का मानना है कि सुनिधि के साथ इस गाने को गाने का बहुत ही कमाल का  अनुभव रहा । यह बहुत ही रोमांचक सॉन्ग है, और अमिताभ भट्टचार्य ने इस गाने के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है वो बहुत ही दिलचस्प है। मैं बेहद खुश हूं कि यह गाना रिलीज़ हो गया है, मुझे श्रोताओं की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार है।” जॉन ग्रीन के उपन्यास ‘द फॉल्ट इन ऑर स्टार्स’ पर आधारित है दिल बेचारा दो आम लोग किज़ी और मैनी की कहानी है, जो उन पर घटी घटनाओं के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं। फॉक्स स्टार स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म दिल बेचारा में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी अहम किरदार में नजर आए, जिसकी स्ट्रीमिंग  24 जुलाई को डिजनी हॉटस्टार पर की गई। सोनी म्यूजिक इंडिया द्वारा निर्मित और ए.आर.रहमान द्वारा कंपोज्ड, इस फिल्म का म्यूज़िक एल्बम अब श्रोताओं के लिए उपलब्ध है।

डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्पर्स नेटफ्लिक्स पर इस दिन होगी रिलीज…
बड़े पर्दे पर कमल हासन का जादू बरकरार हफ्तों बाद घटा ‘भूल भुलैया 2 का कारोबार…
प्रियंका कोरोना वॉरियर महिलाओं को देंगी 1 लाख डॉलर
ज़ी अनमोल सिनेमा पर पहली बार लेकर आ रहा है महाकवि कालिदास की भव्य रचना ‘शकुंतला’, सामंथा रुथ प्रभु ने निभाया है मुख्य किरदार
जय मम्मी दी को लेकर चर्चाओं में हैं सोनाली सहगल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: markets will open for 8 hours from tomorrow बिग ब्रेकिंग: 14 दिनों का लॉकड़ाउन खत्म, कल से 8 घंटों के लिए खुलेंगे बाजार, कलेक्टर ने व्यापारियों से चर्चा कर लिया निर्णय, इन दिशा निर्देशों का करना होगा पालन
Next Article ‘सड़क 2’: आलिया भट्ट ने जारी किया फिल्म का नया पोस्टर, इस दिन होगी ऑनलाइन रिलीज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?