ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जगदलपुर से युवक का अपहरण कर राजस्थान भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने नाकेबंदी कर महाराष्ट्र किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

जगदलपुर से युवक का अपहरण कर राजस्थान भाग रहे थे बदमाश, पुलिस ने नाकेबंदी कर महाराष्ट्र किया गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: May 4, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में अपहरण्कर्ता
SHARE

जगदलपुर। यहां के एक युवक का अपहरण का राजस्थान ले जाने की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर अपहरणकर्ताओं को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। दरअसल अपहरण कर्ता जिस युवक का अपहरण कर ले जा रहे थे उनके बडे भाई से उन्हें 70 हजार रुपए कर्ज वसूलना था। बड़ा भाई नहीं मिला तो छोटे भाई को कार में बिठाकर लेकर जा रहे थे। पुलिस ने राजस्थान के दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और युवक को सकुशल उनके चंगुल से छुड़ा लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में झालावाड़ के भवानी मंडी निवासी गंगाराम ने करीब तीन साल पहले स्थानीय सूरजमल जैन से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। इसकी एवज में गंगाराम ने सूरजमल के फार्म हाउस पर दो साल सात महीने काम किया और 1.80 लाख रुपये चुका दिए। आरोप है कि बाकी रकम के लिए सूरजमल घर आकर गंगाराम से गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। तंग आकर गंगाराम परिवार सहित बस्तर के ग्राम आसना आ गया और किराये के मकान में रहकर प्लास्टिक की कुर्सियां बेचने का धंधा करने लगा।

इधर गंगाराम के बेटे पवन ने एक मई को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि 30 अप्रैल को सूरजमल और एक अन्य आरोपी मोहन राठौर घर में जबरदस्ती घुस आए। उन्होंने गंगाराम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और अगवा कर ले जाने लगे। गंगाराम भागकर कहीं छिप गया। इस पर दोनों आरोपियों ने उसके चाचा सुरेश कुमार को जबरदस्ती इनोवा कार में बिठा लिया और अगवा कर ले गए। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने अफसरों को वारदात की सूचना दी और कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के हुलिए और गाड़ी नंबर के आधार पर राजनांदगांव और महाराष्ट्र की साकोली कारडा पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद दोनों जगह नाकाबंदी की गई। महाराष्ट्र पुलिस ने चेकपोस्ट पर गाड़ी को रुकवा लिया और आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर बस्तर पुलिस पहुंची और दोनों आरोपियों सहित सुरेश कुमार को सुरक्षित ले आई। पूछताछ में आरोपियों ने उधारी की रकम के लिए अगवा करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

अपहरण और हत्या की घटना में शामिल महिला नक्सली गिरफ्तार
गरियाबंद कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : 36 स्कूलों के प्राचार्यों सहित फिंगेश्वर के बीईओ और बीआरसीसी को नोटिस
विधायक वोरा ने ली समीक्षा बैठक… जनसमस्या निवारण के लिए अधिकारियों को फील्ड में काम करने के दिए निर्देश… शहर को नए स्टेडियम की मिलेगी सौगात
भिलाई में होगी पं. प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा, 25 अप्रैल से 1 मई तक जयंती स्टेडियम ग्राउंड में आयोजन
छत्तीसगढ़ का जवान लापता, छुट्‌टी से लौटने के बाद पंजाब से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूपी STF ने किया एक और एनकाउंटर, गैंगस्टर अनिल दुजाना को मार गिराया…. 18 लोगों की कर चुका था हत्या
Next Article सीएम भूपेश बघेल जल्द करेंगे हुडको मैदान का लोकार्पण, विधायक देवेन्द्र ने किया निरीक्षण…. जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?