कोंडागांव। जिले में ATM से काटकर रुपए चुराने पहुंचे दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े। आरोपी युवक अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचे थे और उन्होंने एटीएम में रुपए डालते देखा और कुछ देर बाद एटीएम काटने औजारों के साथ पहुंच गए। कुछ लोगों ने देख लिया तो वे वहां से भाग गए। इस मामले में पुलिस को सूचना मिली और कुछ की घंटों में आरोपी पकड़ा गए। यह मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित इंडिया-1 ATM से चोरी की कोशिश हुई। शनिवार की देर शाम बैंक के कर्मचारियों ने करीब 8 लाख रुपए ATM में डाले थे। इस दौरान यहां दो युवक खड़े थे। रविवार तड़के करीब 3 बजे लोहे के औजार, कटर लेकर ATM तोड़कर पैसे निकालने पहुंच गए। चोरी की वारदात को अंजाम दे ही रहे थे कि, पास के एक घर से कुछ लोग निकले। एटीएम में हलचल देख लोगों ने चिल्लाया तो वे भाग निकले।
लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन ने चोरों का पीछा किया। दोनों चोरों को ग्राम बफना के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से पूछताछ करने पर अपना गौरव मानिकपुरी (23) निवासी मुंगेली और पवन कैवर्त (19) साल निवासी मस्तूरी बिलासपुर बताया। दोनों ने बताया कि वे लग्जरी शौक के कारण उन्होंने ऐसा किया। दोनों ने बताया कि वे लोग पहली बार ऐसी कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




