ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवक पर जानलेवा हमला कर भाग गया था बदमाश, चार माह बाद बेंगलुरु से पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

युवक पर जानलेवा हमला कर भाग गया था बदमाश, चार माह बाद बेंगलुरु से पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao
Published: August 30, 2024
Share
SHARE

आरोपी की पतासाजी में टेक्नीकल एक्सपर्ट एवं लोकल मुखबिर की महत्वपूर्ण भूमिका

जशपुर। जिले में एसपी शशिमोहन सिंह ने पुराने अपराधिक मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में युवक पर जानलेवा हमला कर फरारी काट रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। घटना के बाद से आरोपी बीते 4 माह से भी अधिक समय से फरार है। बेंगलुरु में छिपकर रह रहा था। टेक्नीकल एक्सपर्टस व स्थानीय मुखबिर की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

दरअसल यह पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। यहां की 65 वर्षीय महिला ने 17 अप्रैल 2024 को अपनी शिकायत में बताया कि 16 अप्रैल 2024 की शाम को वह अपने घर के बाहर भिटका में बैठी थी, उसी समय वहां रहने वाले प्रताप खलखो ने गाली गलौच कर धमकी देकर चला गया। इसके कुछ देर बार वह अपनी बाइक क्रमांक CG 14 MM 7418 से आया और पास में बैठे उसके बेटे से मारपीट करने लगा। प्रताप खलको ने उसे बहुत बुरी तरह से पीटा इस बीच महिला की बेटी पहुंची तो वह भाग गया।

गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के बाद उसकी जान बची। डॉक्टरों ने बताया था कि अस्पताल लाने में देरी होती तो बचना मुश्किल था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मारपीट, गाली गलौच, जान से मारने की धमकी के साथ की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और आरोपी की पतासाजी शुरू की। घटना के बाद से आरोपी प्रताप खलको फरार हो गया था।

इधर एसपी शशिमोहन सिंह ने पुराने मामलों में गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई थी। इस दौरान टेक्नीकल एक्सपर्ट एवं लोकल मुखबिर से आरोपी के बेंगलुरु में रहने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस की टीम बैंगलुरु पहुंची और आरोपी की रेकी की। कुछ दिन रहने के बाद पुलिस ने आरोपी प्रताप खलकों को पकड़ा और जशपुर लेकर लौटी। पूछताछ में उसने अपपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जब्त कर आरोपी को जेल भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई भुनेश्वर भगत, आर. सुनील एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुराने प्रकरणों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम को लगाया गया है, आरोपी प्रताप खलखो अत्यंत शातिर किस्म का व्यक्ति है, उसे सायबर एक्सपर्ट एवं लोकल मुखबिर की सहायता से बेंगलुरू से पकड़कर लाया गया है, पूछताछ में उसने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में सम्मिलित टीम को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया है।

Bhilai : ऑनलाइन सट्टा कारोबार में हवाला की एंट्री…. मुंबई में बैठकर रायपुर भेजता था रकम, 1 से 20 के नोट कोडवर्ड
नेशनल स्टार्ट-अप डे: वेदांता एल्यूमिनियम ने स्टार्टअप कंपनियों के साथ मिलकर किया डिजिटल नवाचारों का प्रदर्शन
त्योहारी सीजन में रेलवे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, छत्तीसगढ़ से चलने वाली 30 ट्रेनें रद्द… देखें शेड्यूल
सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर बुजुर्ग से 11 लाख की ठगी करने वाला कपल बंगाल से गिरफ्तार, शादी की तैयारी में थे ठग
परिवहन विभाग की नई पहल: सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने सोशल मीडिया को बढ़ावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने किया दुर्ग जिला में युवा विंग का गठन…
Next Article छठ पूजा के लिए दो फरों के लिए मिलेगी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया से छपरा के बीच इस दिन चलेगी एक्सप्रेस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?