भिलाई। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में महादेव की आराधना की जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के गृह, लोक निर्माण, जेल, सहकारिता, पर्यटन व धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरुवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नेवई स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। इस दौरान उन्होंन शिवलिंग का जल व दूध से अभिषेक किया। धर्मस्व मंत्री इस दौरान आरती में भी शामिल हुए।





