ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महतारी वंदन योजना से मातृत्व को संबल, श्यामबती ने बेटियों के भविष्य को दी सुरक्षित दिशा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRishali

महतारी वंदन योजना से मातृत्व को संबल, श्यामबती ने बेटियों के भविष्य को दी सुरक्षित दिशा

By Poonam Patel
Published: February 6, 2026
Share
महतारी वंदन योजना से मातृत्व को संबल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार प्रदान कर रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्यभर में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कोण्डागांव जिले के ग्राम पंचायत बनचपई की निवासी श्यामबती कोर्राम इसका प्रेरक उदाहरण हैं।

महतारी वंदन योजना की लाभार्थी कोर्राम को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि नियमित रूप से उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। इस आर्थिक सहयोग से वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति सहजता से कर पा रही हैं, जिससे उनके जीवन में आत्मविश्वास और संतोष की भावना विकसित हुई है।

कोर्राम ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में जमा कर रही हैं। साथ ही इस सहायता राशि से पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी संभव हो पा रही है, जिससे पूरे परिवार के स्वास्थ्य स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।12वीं तक शिक्षित श्यामबती कोर्राम के लिए महतारी वंदन योजना आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार बनकर उभरी है। यह योजना उन्हें न केवल आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आत्मविश्वास भी दे रही है।

श्यामबती कोर्राम ने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रही है तथा माताओं को अपने बच्चों के भविष्य के प्रति आश्वस्त कर रही है।

IPL 2024 Auction: आईपीएल नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा, देखें पूरी लिस्ट
मुख्यमंत्री बघेल कल करेंगे गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि का अंतरण
मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार बोले- वैक्सीन लगी हो या नहीं…कोरोना से बचना है तो जरूरी हैं ये तीन काम
मनरेगा में छत्तीसगढ़ में 29.81 लाख परिवारों को औसत 52 दिनों का रोजगार
न रुके वैक्सीन की सप्लाई, सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को केंद्र सरकार ने दे दिया 2 महीने का 100 फीसदी एडवांस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
Next Article डीजीसीए ने बिलासपुर एयरपोर्ट को दी ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, सीएम ने कहा- मजबूत होगी कनेक्टिविटी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?