दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के अरनपुर में बुधवार को नक्सली हमले में 11जवान शहीद हो गए। इस हमले में शहीद जवानों को गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी जाएगी। इस मौके पर जवानों को श्रद्धाजंलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। सलामी के बाद शहीदों के शवों को उनके गृहग्राम भेजा जाएगा। दंतेवाड़ा नक्सली हमले के बाद सीएम भूपेश बघेल ने अपना कर्नाटक दौरा रद्द कर दिया है। वे दंतेवाड़ा में हुई नक्सली घटना की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि देंगे।
नक्सली हमले में शहीद जवानों को आज दी जाएगी अंतिम सलामी, सीएम भूपेश बघेल होंगे शामिल




