ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पुलिस की गिरफ्त में आए चाकूबाज… राजनांदगांव में जीआरपी के हत्थे चढ़े, युवक के पेट में चाकू मारकर हुए थे फरार
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-Bhilai

पुलिस की गिरफ्त में आए चाकूबाज… राजनांदगांव में जीआरपी के हत्थे चढ़े, युवक के पेट में चाकू मारकर हुए थे फरार

By Mohan Rao Published June 27, 2024
Share
चाकूबाजी करने वाले आरोपी पकडे गए।
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक युवक पर चाकू से हमला कर फरार हुए बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। दो आरोपियों को राजनांदगांव में जीआरपी ने गिरफ्तार किया। सूचना मिलने के बाद जामुल थाने की टीम राजनांदगांव से आरोपियों को कस्टडी में लेकर लौटी। वहीं मामले में एम आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ थाना जामुल में धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं और चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जून को घासीदास मैदान के पास रात लगभग 9 बजे बाबी सोनी अपने दोस्तो के साथ खड़ा था। इस दौरान वहां सोहेल खान उर्फ खलनायक, यश पाण्डेय उर्फ मसान तथा एन जोनसन पहुंचे और गाली गलौच करने लगे। इस दौरान वहां मुकेश यादव नाम के युवक पर चाकू से हमला कर दिया। तीनों ने मिलकर मुकेश के पेट, पीठ व बाएं पैर में चाकू से वार किया और लहूलुहान हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। उक्त घटना की सूचना मिलने पर जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

आरोपियों की खोजबीन के लिए मुखबिर लगाए गए। दुर्ग भिलाई के साथ ही आसपास के जिलों में भी आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इस बीच चकूबाजी के दो आरोपियों को राजनांदगांव में जीआरपी द्वारा पकडा गया है। इसके बाद जामुल पुलिस के द्वारा राजनांदगांव जिले से दोनो आरोपी यश पाण्डेय उर्फ मसान तथा एन जोनसन को अपनी कस्टडी लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पुरानी रंजिश में इन लोगों ने मुकेश यादव को चाकू मारा था। आरोपियों के बयान के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पूरी कार्रवाई में एसआई सौमित्री भोई, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, आरक्षक संजय मनहर, आरक्षक राधे लाल यादव का अहम योगदान रहा।

सुपेला पुलिस की पकड़ में आया चाकूबाज
एक अन्य मामले में सुपेला पुलिस ने भी एक चाकूबाज को गिरफ्तार किया है। लोकेश सोनी नाम के बदमाश ने 23 जून को कृष्णा नगर निवासी प्रवीण गायकवाड़ को चाकू मार दिया था। आरोपी चाकू मारने के बाद से फरार चल रहा था। इधर चाकूबाजी घायल प्रवीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं लोकेश सोनी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि लोकेश सोनी सुपेला क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी लोकेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है। इस कार्रवाई में थाना सुपेला से एसआई मनीष बाजपेयी, प्रधान आरक्षक प्रहलाद बाजपेयी, भरत यादव, मुकेश साहू, आरक्षक सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao June 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Share Market: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 78000 के पार Share Market: शेयर बाजार की छलांग जारी; सेंसेक्स 79000 पार कर नए हाई पर, निफ्टी भी नए शिखर पर
Next Article NCC Annual Training Camp: आपदा प्रबंधन के साथ-साथ हेल्थ व हाइजीन के बारे में 600 कैडेट ने लिया प्रशिक्षण NCC Annual Training Camp: आपदा प्रबंधन के साथ-साथ हेल्थ व हाइजीन के बारे में 600 कैडेट ने लिया प्रशिक्षण

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?