ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपहृत व्यापारी का बेटा सकुशल बरामद, मांगी थी चार करोड़ की फिरौती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

अपहृत व्यापारी का बेटा सकुशल बरामद, मांगी थी चार करोड़ की फिरौती

By @dmin
Published: July 25, 2020
Share
अपहृत व्यापारी का बेटा सकुशल बरामद, मांगी थी चार करोड़ की फिरौती
अपहृत व्यापारी का बेटा सकुशल बरामद, मांगी थी चार करोड़ की फिरौती
SHARE

गोंडा (एजेंसी)। गोंडा के करनैलगंज इलाके से अपहरण हुए व्यापारी के बेटे को बदमाशों से सकुशल बरामद कर लिया है। एसटीएफ की टीम और बदमाशों के बीच गोंडा के करनैलगंज में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। एसटीएफ ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 
आपको बता दें कि करनैलगंज इलाके के एक पान मसाला व गुटखा व्यवसायी हरि गुप्ता के पांच साल के बेटे नमो का शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने आधे घंटे बाद फोन करके चार करोड़ की फिरौती मांगी। 
शुक्रवार दोपहर करनैलगंज नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में स्थित कस्बा पुलिस चौकी के पीछे कुछ लोग कार से स्वास्थ्य विभाग का परिचय पत्र गले में टांग कर आए। वे जब हरि गुप्ता के घर के सामने पहुंचे तो सैनिटाइजर देने की बात कही और नमो को सैनिटाइजर देने के बहाने कार के पास ले गए और गाड़ी में बैठा कर फरार हो गए। 
जिसके बाद इस मामले में एसटीएफ की टीम भी लगाई। डीजीपी मुख्यालय ने इस मामले पर सीधी नजर रखी। इस मामले में डीजीपी कार्यालय ने गोंडा के पुलिस कप्तान से तलब की रिपोर्ट तलब की।
शनिवार की सुबह एसटीएफ की टीम और बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमें अपहृत नमो को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। टीम ने चार बदमाशों की गिरफ्तार किया है, इनमें एक महिला भी शामिल है। 
गिरफ्त में आए बदमाशों में सूरज पांडेय पुत्र राजेंद्र पांडे निवासी शाहपुर थाना परसपुर जनपद गोंडा, छवि पांडे पत्नी सूरज पांडे, उमेश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी सकरोड़ा पूर्वी थाना करनैलगंज जनपद गोंडा, दीपू कश्यप पुत्र राम नरेश कश्यप निवासी सोनवारा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा शामिल हैं। 

Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती
राज्यसभा में हंगामे पर कार्रवाई: संजय सिंह व ब्रायन सहित आठ विपक्षी सांसद निलंबित
Video: सीएम भूपेश ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कहा- बेकार नहीं जाएगी शहादत, हमले का वीडियो जारी
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की पहल: दो दिवसीय इको बाल मेले में बच्चें उकेरेंगे प्रकृति के रंग
वार-पलटवार: लखीमपुर खीरी की घटना दुखद, सिलगेर भी जाएं सीएम भूपेश बघेल- रमन सिंह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या
Next Article CM Shivraj Singh Chauhan beats Corona, leave from Viva hospital बड़ी खबर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की कोरोना टेस्ट कराने की अपील
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?