ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संयुक्त सचिव ने की दुर्ग के होम आइसोलेशन मॉडल की तारीफ : कहा- दिल्ली में अपनी रिपोर्ट में बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में दर्ज करेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

संयुक्त सचिव ने की दुर्ग के होम आइसोलेशन मॉडल की तारीफ : कहा- दिल्ली में अपनी रिपोर्ट में बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में दर्ज करेंगे

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
The Joint Secretary praised the home isolation model of the Durg
The Joint Secretary praised the home isolation model of the Durg
SHARE

दुर्ग। केंद्रीय संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम आज दुर्ग पहुंची। इन्होंने कोविड केयर से जुड़े हुए सेंटर का निरीक्षण किया, साथ ही कोविड केयर से जुड़े हुए अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने अब तक कोविड केयर के संबंध में जिले में किये गये कार्यों की जानकारी ली, सुझाव दिये तथा फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय दल का उद्देश्य आपके जिले में कोविड केयर को लेकर किये जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करना है। इसमें हम आपकी किस तरह से और मदद कर सकते हैं यह जानना है। साथ ही कोविड केयर को लेकर आपके फीडबैक भी लेना है जिससे कोविड से लडऩे के लिए और हेल्थ सिस्टम को और मजबूत करने नीतियां तैयार की जा सकें। उन्होंने दुर्ग जिले के होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया और यहां किये जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अपनी रिपोर्ट में वे बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में इसका जरूर जिक्र करेंगी। संयुक्त सचिव ने जिला अस्पताल, शंकराचार्य हास्पिटल, जैन समाज के कोविड केयर सेंटर, फीवर क्लीनिक जैसी जगहों में पहुंची और यहां मरीजों के लिए किये गए इंतजाम देखे। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक, सीएमएचओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया किस तरह कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार अक्टूबर माह में संक्रमण की स्थिति में सुधार हुआ है। टेस्टिंग के आंकड़े देखें तो सितंबर महीने की तुलना में अक्टूबर माह में प्रति सैंपल पाजिटिव मरीजों की संख्या घटी है। उदाहरण के लिए मंगलवार 20 अक्टूबर को 679 रैपिट एंटीजन के सैंपल लिये गए, इसमें पाजिटिव 53 आये। यह प्रतिशत सितंबर की तुलना में काफी घटा है। मरीजों की रिकवरी रेट तेजी से बढ़ी है और डेथ की संख्या भी तेजी से घटी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसका कारण भी पूछा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि इसकी कई संभावित वजह हो सकती है। तेजी से संक्रमण बढ़ते जाने की स्थिति में लाकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया जो प्रभावी साबित हुआ। होम आइसोलेशन माडल काफी सफल रहा और यहां रिकवरी शानदार हुई। जिले में पचास वर्ष से अधिक आयु के लोगों को संक्रमण से बचाने उनकी पहचान करने का विशेष अभियान चला, कोरोना का सबसे घातक असर इसी वर्ग पर पड़ रहा था, व्यापक जागरूकता अभियान होने तथा घर-घर सर्वे टीम पहुंचने की वजह से इस वर्ग के संक्रमित लोगों का चिन्हांकन करने में आसानी हुई। कलेक्टर ने बताया कि सबसे पहले दुर्ग में होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की मानिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। यह बहुत प्रभावी माडल साबित हुआ। होम आइसोलेशन के लिए 7901 मरीजों को अनुमति दी गई। इनमें 7014 रिकवर हो गए। 341 को रिफर किया गया।
6 मिनट वाक टेस्ट वीडियो की प्रशंसा की, जागरूकता अभियान की प्रतीक बनी दुर्गा की प्रशंसा भी- कलेक्टर ने बताया कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के आक्सीजन लेवल पर विशेष फोकस किया गया। इसके लिए 6 मिनट वाक टेस्ट का वीडियो भी तैयार किया गया। इसमें वाक के पहले और बाद आक्सीजन लेवल की आक्सीमीटर के द्वारा जांच करनी थी। संयुक्त सचिव ने इसकी प्रशंसा की। कलेक्टर ने बताया कि अगले सौ दिन बेहद सावधानी भरे हैं क्योंकि इसी दौरान त्योहार आने हैं। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में जागरूकता बढ़े, इसके लिए आईसीई प्लान तैयार किया गया है। नन्ही दुर्गा इसकी प्रतीक है।

कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) में अक्ति तिहार कार्यक्रम का हुआ आयोजन
किसानों के पुराने जूट बारदानों का उपयोग होगा धान खरीदी में….. बारदानों की कमी को देखते हुए राज्य शासन ने जारी किया आदेश
बिलासपुर में बाप-बेटे ने मिलकर की दो करोड़ की धोखाधड़ी, फरार भतीजा गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने की राज्य में उपार्जित धान के निराकरण तथा कस्टम मिलिंग की समीक्षा, कहा- समितियों में शेष धान का हो त्वरित निराकरण
जब गीता मां ने राघव का स्लो मोशन देख कर दिया था रिजेक्ट, पब्लिक ने बदली कॉकरोच की किस्मत…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Hearing of cases of Chairperson of Women's Commission महिला आयोग की अध्यक्ष ने की प्रकरणों की सुनवाई….. पक्षकारों से बयान लेकर सुना उनका कथन
Next Article Big news: Diwali bonus gift to 30 lakh government employees बड़ी खबर: 30 लाख सरकारी कर्मचारियों को दिवाली बोनस का तोहफा…. कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?