ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महीनों से फरार रेप के आरोपी को रांची से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpurOther

महीनों से फरार रेप के आरोपी को रांची से ढूंढ लाई जशपुर पुलिस, गिरफ्तार कर भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: December 12, 2025
Share
रेप का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने रेप के फरार आरोपी को रांची झारखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले कई माह से फरार था। इसके खिलाफ थाना सन्ना में एक महिला ने शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था जिसे गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल इस मामले में 17 अक्टूबर को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला जिले के एक बालक आश्रम में स्वीपर के तौर पर काम करती है। उसकी दीदी एक शेप शॉप नामक प्राइवेट कंपनी में जुड़ी थी, जिसके प्रोडक्ट को बेचने पर कमीशन मिलता था। उसने अपनी बहन को भी इससे जुड़कर पार्ट टाइम आमदनी कमाने कहा और उसने कंपनी के डायमंड रैंक कर्मी नागेन्द्र उरांव से मिलवाया। नागेन्द्र उरांव ने महिला को मदद का आश्वासन दिया और इसी बहाने उसके घर पर आने जाने लगा।

सितंबर 2023 में एक दिन नागेन्द्र उरांव महिला के घर पहुंचा और रात को रुक गया। महिला दूसरे कमरे में सोने गई तो नागेन्द्र भी उस कमरे में घुसा। महिला जागी तो उसने कहा कि वह उससे प्यार करने लगा है और उससे शादी करना चाहता है। शादी का झांसा देकर उसने महिला से दुष्कर्म किया और यह सिलसिला लगातार चलता रहा। महिला दो बार प्रैग्नेंट भी हुई तब नागेन्द्र ने उसका गर्भपात करा दिया। इस बीच एक दिन महिला को पता चला कि नागेन्द्र उरांव पहले से शादी शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद जब महिला ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर अपने गांव चला गया।

चूंकि मामला महिला संबंधित था, अतः मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, थाना सन्ना में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी नागेन्द्र उरांव के विरुद्ध भादवि की धारा 376 व बी एन एस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध  कर जांच विवेचना में लिया गया। आरोपी नागेंद्र उरांव घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस के द्वारा लगातार उसकी पता साजी की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त फरार आरोपी रांची में है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने टीम गठित कर रांची रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा रांची में आरोपी नागेंद्र उरांव के घर की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और वापस जशपुर पहुंची।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी नागेन्द्र उरांव के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, थाना सन्ना क्षेत्रांतर्गत एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार के फरार आरोपी को रांची झारखंड से हिरासत में लेकर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सन्ना उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह व प्रधान आरक्षक विजय खूंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 14 मरीजों की मौत, 853 नए संक्रमितों की पुष्टि
कोरोना के दैनिक मामलों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट: देश में 30548 और प्रदेश में सामने आए 530 नए केस
सिर्फ अहिंसा की नीति से नहीं मिली थी आजादी, सुभाष चंद्र बोस की बेटी ने गांधी से पिता के रिश्तों पर भी की बात
Weather Update: चड़ने लगा तापमान, सात जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
महामाया के द्वार पहुंची MP की पूर्व CM उमा भारती, रतनपुर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ में की पूजा-अर्चना, की सुख-समृद्धि की कामना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना ने बदली किसानों की किस्मत
Next Article छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय, वन मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?