ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते केसों से मिल रही है भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट… कई देश तीसरी लहर की चपेट में… भारत की स्थिति पर जाने डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNational

डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते केसों से मिल रही है भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट… कई देश तीसरी लहर की चपेट में… भारत की स्थिति पर जाने डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा

By @dmin
Published: July 15, 2021
Share
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता जताई जा रही है। इस बीच डेल्टा वैरिएंट केसेज में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं कोरोना के रूप में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसने भारत के लिए तीसरी लहर का खतरा और बढ़ा दिया है। वल्र्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने का ऐलान कर दिया है। संगठन के चीफ डॉ. टेड्रोस गेब्रेयेसस ने बुधवार को देशों को चेतावनी दी कि वे कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती फेज में आ चुके हैं।

भारत में भी इसका खतरा करीब दिखाई दे रहा है। एक विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने आगाह किया है कि डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों और वायरस के म्यूटेट होने से देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जल्द ही सच में बदल सकती है। यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया की चीफ इकॉनमिस्ट तन्वी गुप्ता जैन का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा ज्यादा दिखाई दे रहा है। आर्थिक गतिविधियों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं कई राज्यों में भी लगातार कोरोना संबंधी कड़ाइयों में छूट दी जा रही है। इसने भी कहीं न कहीं खतरा बढ़ाया है। यूबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीनेशन की रफ्तार में भी बीते दिनों में कमी आई है। जहां पहले हर रोज 4 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा था। वहीं अब यह आंकड़ा 3.4 लाख प्रति डोज रोजाना पर आ चुका है। वहीं कोरोना के कुल केसेज में से 45 फीसदी केस ग्रामीण इलाकों में मिल रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 20 फीसदी जिलों में अभी भी दूसरी लहर की रफ्तार कम नहीं हुई है। यहां अब भी हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। करीब एक महीने पहले यहां पर कोरोना के नए केसेज की रफ्तार घटकर पांच परसेंट पर रह गई थी। इसके चलते भी तीसरी लहर की चिंता और ज्यादा सताने लगी है। तन्वी गुप्ता ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भले ही आर्थिक गतिविधियां सामान्य हो रही हैं, लेकिन यह अभी भी मिला-जुला ही है। उन्होंने बताया कि रेलवे और घरेलू उड़ानों के यात्री बढ़े हैं, लेकिन टोल कलेक्शन अभी भी उस तरह से नहीं है। वहीं गर्मी के चलते बिजली की मांग में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है, लेकिन रेलवे भाड़े में हर हफ्ते 1.9 फीसदी की गिरावट आई है। गौरतलब है कि यह रिपोर्ट उस समय आई है, जब भारत में हर रोज कोरोना केसेज में अचानक से बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

मंत्रालय में अब ई-आफिस प्रणाली व स्वागतम पोर्टल की शुरुआत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ
लखनऊ की इस कहानी ने जीता इंटरनेशनल फिल्म अवार्ड, पहली ही फिल्म में डायरेक्टर कुमुद चौधरी का सिक्सर
26 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय- शांति, विश्वास और विकास की ओर तेज़ी से बढ़ता नया बस्तर
भारत कोविड-19 के 4 वैक्सीन पर कर रहा काम, अक्टूबर तक मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
कोतबा लवाकेरा मार्ग में 4 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से कोकिया नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pure water reached the tail end in Khursipar… Collector Bhure inspected and gave instructions to the officials खुर्सीपार में टेल एंड तक पहुंचे शुद्ध जल… कलेक्टर भुरे ने निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश…. जवाहर मार्केट की सफाई व्यवस्था पर जाने कलेक्टर ने क्या कहा
Next Article बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ के निगम , मंडलों के अध्यक्ष व सदस्यों की हुई घोषणा: जाने किसे मिली जगह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?