ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चा चोरी की अफवाह और साले के साथ पिट गया फेरीवाला, जान बचाने खुद को बंद किया कमरे में… पुलिस पहुंची तो बची जान
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बच्चा चोरी की अफवाह और साले के साथ पिट गया फेरीवाला, जान बचाने खुद को बंद किया कमरे में… पुलिस पहुंची तो बची जान

By Mohan Rao Published October 9, 2022
Share
दुर्ग कोतवाली
SHARE

दुर्ग। शहर में बच्चा चोरी की अफवाह और लोगों द्वारा बेकसूरों की पिटाई की घटनाएं थमने का ना नहीं ले रही है। दुर्ग में हाल के दिनों में दो घटनाएं ऐसी सामने आई और बीती रात दुर्ग के गंजपारा में तीसरी घटना हो गई। यहां बीते चार से किराए का मकान लेकर रहे दिल्ली के एक फेरीवाले व उसके साले को बच्चा चोर होने के शक में लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। खुद को बचाने के लिए दोनों घर में घुसकर कमरे में बंद होना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची तब जाकर दोनों की जान बची। घटना कोतवली थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार गंजपारा में बीते चार वर्षों से किराए का मकान लेकर एक फेरीवाला अपने परिवार के साथ रहता है। वह गली मोहल्लों में घूमकर दरी व कपड़ा बेचने का काम करता है। दीपावली सीजन होने के कारण उसने अपने साले को भी दुर्ग बुला लिया। शनिवार देर रात फेरीवाला व उसका साला खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि यह लोग बच्चा चोर हैं। फिर क्या था देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और इनकी पिटाई करने लगी। भीड़ को हावी होतो देख दोनों भागकर अपने घर में अपने आप को कमरे में कैद कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को कमरे से निकाला। इस दौरान वहां के लोग काफी आक्रोशित दिखेत्र पुलिस दोनों को थाने ले आई और डॉक्टरी मुलाहिजा कराया। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दुर्ग जिले में तीसरी घटना
5 अक्टूबर को भिलाई तीन थाना क्षेत्र में राजस्थान अलवर से पहुंचे साधु भेषधारी तीन लोगों पिटाई कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके 6 अक्टूबर को उतई थाना क्षेत्र के मचांदुर चौकी अंतर्गत ग्राम खोपली में एक मानसिक रोगी को बच्चा चोर समझकर पीट दिया गया। इस मामले में भी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। अब तीसरी घटना गंजपारा दुर्ग की सामने आई है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

एसपी का अपील का नहीं हो रहा असर
बता दें दुर्ग जिले में बच्चा चोरी के शक में पहली मारपीट की घटना सामने आने के बाद एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने अपील जारी कर लोगों को संयम बरतने व संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करने कहा था। पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि वे कानून को अपने हाथ में न लें। एसपी की अपील के बाद भी दुर्ग शहर में लगातार बच्चा चोरी के शक में मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao October 9, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष: बढ़ते मानसिक विकार कर रहे जिंदगी तबाह कल विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष: बढ़ते मानसिक विकार कर रहे जिंदगी तबाह
Next Article “azərbaycanda Rəsmi Say

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?