ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में 25वें भारत रंग महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन आज से : देशभर के रंगमंच समूह देंगे सशक्त प्रस्तुतियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में 25वें भारत रंग महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन आज से : देशभर के रंगमंच समूह देंगे सशक्त प्रस्तुतियां

By Mohan Rao
Published: February 3, 2026
Share
25वां भारत रंग महोत्सव–2026
SHARE

रायपुर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित 25वां भारत रंग महोत्सव–2026 का आयोजन 3 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित रंगमंच महोत्सव पिक्चर एन क्राफ्ट द्वारा, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क संचालनालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा, जहाँ देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित रंगमंच समूह अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

महोत्सव का शुभारंभ 3 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। उद्घाटन प्रस्तुति के रूप में नाटक ‘पारो’ का मंचन किया जाएगा, जिसे विवेक कुमार ने बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित होकर लिखा है। इस नाटक का निर्देशन शारदा सिंह द्वारा किया गया है और इसका मंचन प्रस्तुति, पटना (बिहार) द्वारा हिंदी भाषा में किया जाएगा। नाटक की अवधि एक घंटा सत्तावन मिनट है।

4 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे बंगाली भाषा में नाटक ‘शास्ति’ का मंचन होगा। यह नाटक बिरू मुखोपाध्याय द्वारा लिखित तथा बिधान चंद्र हालदार द्वारा निर्देशित है, जिसे गोबरडांगा रंगभूमि, पश्चिम बंगाल प्रस्तुत करेगा। नाटक की अवधि एक घंटा दस मिनट है। 5 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे हिंदी रंगमंच के प्रतिष्ठित नाटक ‘फिर आषाढ़ का एक दिन’ का मंचन किया जाएगा। यह नाटक मोहन राकेश द्वारा लिखित और तानाजी द्वारा निर्देशित है। इसका मंचन द राइजिंग सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल द्वारा किया जाएगा। नाटक की अवधि एक घंटा चालीस मिनट है।

6 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे प्रख्यात रंगकर्मी स्वर्गीय बंसी कौल को श्रद्धांजलि स्वरूप नाटक ‘सीधी दर सीधी उर्फ टुक्के पे टुक्का’ का मंचन होगा। यह नाटक राजेश जोशी द्वारा लिखित एवं बंसी कौल द्वारा निर्देशित है, जिसे रंग विदूषक, भोपाल (मध्य प्रदेश) प्रस्तुत करेगा। नाटक की अवधि एक घंटा तीस मिनट है। 7 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे हिंदी भाषा में नाटक ‘को-जानी कहाँ?’ का मंचन किया जाएगा। यह नाटक दुर्गाश सोनी द्वारा लिखित तथा अन्नपूर्णा सोनी द्वारा निर्देशित है, जिसे दर्पण रंग समिति, कटनी (मध्य प्रदेश) प्रस्तुत करेगी। नाटक की अवधि एक घंटा तीस मिनट है।

महोत्सव का समापन 8 फरवरी 2026 को सायं 6:30 बजे महान जननायक बिरसा मुंडा की स्मृति में विशेष प्रस्तुति के साथ होगा। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसका निर्देशन गरिमा दिवाकर द्वारा किया गया है। यह प्रस्तुति अंजोर लोक कला मंच, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत की जाएगी। इसी अवसर पर समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा। भारत रंग महोत्सव–2026 का यह आयोजन रायपुर को राष्ट्रीय रंगमंच के मानचित्र पर एक सशक्त सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा और दर्शकों को देश की विविध रंगमंच परंपराओं से रूबरू कराने का अवसर प्रदान करेगा।

ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल पढ़ई तुंहर दुआर में सभी शासकीय स्कूलों के शिक्षकों एवं बच्चों का होगा पंजीयन
नगर निगम रिसाली क्षेत्र में बाबूधाम ट्रस्ट ने शुरू किया सेनेटाइजर रथ… शहर से लेकर गांव तक के घरों को करेंगे सेनेटाइज… प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू ने किया शुभारंभ
पूर्व मंत्री बीडी कुरैशी बोले वित्तमंत्री का बजट केवल तुष्टीकरण का….. आत्मनिर्भर भारत पैकेज नाम का… आंकड़ों का खुलासा नहीं
देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर अब केवल कुल्हड़ में चाय की चुस्की ले सकेंगे, प्लास्टिक के कप नहीं आएंगे नजर
नागरिकता संशोधन कानून पर केंद्र को सुने बगैर नहीं लगाई जा सकती रोक : सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फसल बीमा फर्जीवाडा : केले की फसल लगाकर चना दिखाया और ऐंठी बीमा की रकम, महिला सहित तीन गिरफ्तार
Next Article भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर लगी मुहर, ट्रंप ने 18 फीसदी टैरिफ का किया एलान… मोदी बोले- देश के लिए अहम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?