ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गरीबों को लाभान्वित करना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री डॉ डहरिया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गरीबों को लाभान्वित करना और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री डॉ डहरिया

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
The demand for grant of Rs 3807.66 crore for Urban Administration and Development
The demand for grant of Rs 3807.66 crore for Urban Administration and Development
SHARE

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने 16 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा के डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सांस्कृतिक भवन में बैडमिंटन हॉल,इंडोर हाल, शेड, पेवर्स एवं अतरिक्त कक्ष का लोकार्पण और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने लगभग 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बुनियाद रखी जा रही है। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि एक साल पहले मेरे द्वारा जो घोषणा की गई थी आज वह गोबरा नवापारा में पूर्ण हो गई है। निश्चित ही इन कार्यों का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि इंडोर एवं बैडमिंटन हॉल से यहाँ के खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। 15 करोड़ से अधिक के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से सफाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य के लिए उनका विभाग सजग है। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हर सम्भव कोशिश होगी। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि कोरोना काल में भी विकास के कार्य होते रहे,इसी का परिणाम है कि राज्य की योजनाओं और राज्य स्तर पर हुए अनेक कार्यों की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। भारत सरकार द्वारा स्वच्छता, शहरी आवास सहित अन्य मामलों में छत्तीसगढ़ को पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि नगरीय निकायों को सरकार लगातार सहयोग कर रही है। निकायों को अपना राजस्व बढ़ाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
मंत्री डॉ डहरिया ने क्षेत्र के गरीब और पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ देने का आग्रह किया। उन्होंने मोर मकान-मोर चिन्हारी, मोर मकान-मोर जमीन,राजीव आश्रय योजना अंतर्गत पट्टे,पेंशन सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया और इसका लाभ गरीबों को देने की बात कही। उन्होंने रायपुर जिले में नवापारा राजिम की अलग पहचान होने की बात कही। मंत्री डहरिया ने बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बिलियड्र्स खेलकर खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अभनपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री धनेन्द्र साहू और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री धनराज मध्यानी ने भी सम्बोधित किया। मंत्री डॉ डहरिया ने क्षेत्र के विकास के लिए मांगी गई राशि के संबंध में स्टीमेट बनाकर प्रस्तुत करने और हर सम्भव सहयोग देने की बात कही है।
मंत्री डॉ डहरिया ने यहाँ 15 करोड़ 48 लाख के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया और 1 करोड़ 20 लाख के इंडोर हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, 25 लाख रुपए के शेड,पेवर्स एवं अतरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री चतुर जगत, सीएमओ श्री राजेन्द्र कुमार पात्रे, पार्षद, एल्डरमैन एवं जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, नागरिकगण उपस्थित थे।

लॉकडाउन के दौरान भी बनाए जा रहे हैं राशन कार्ड
Budget 2024 :  सरकार ने खोला रोजगार का पिटारा, चार करोड़ से ज्यादा युवाओं को फायदा, टैक्स स्लैब में बदलाव
पीएम केयर्स फंड से छत्तीसगढ़ के चौदह जिलों में स्थापित किया जाएगा पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र…. रायपुर व दुर्ग सहित इन जिलों में स्थापित होंगे प्लांट
मुख्यमंत्री ने किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण
बारिश में और निखर गया बस्तर का प्राकृतिक सौंदर्य, घूमने के साथ ले सकते हैं मानसून ट्रैक भी मजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड जैश उल हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी
Next Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent छतीसगढ़ में कोरोना: प्रदेश में मिले 240 नए संक्रमित, 31 मार्च तक रहेगी सख्ती…

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?