ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए संसद भवन के उद्घाटन पर 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी सरकार… जानें क्या है इसकी खास बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

नए संसद भवन के उद्घाटन पर 75 रुपए का सिक्का जारी करेगी सरकार… जानें क्या है इसकी खास बातें

By Mohan Rao
Published: May 26, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय वित्त मंत्रालय गुरुवार को संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का जारी करने का एलान किया है। इस सिक्के पर नए संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन परिसर का उद्घाटन करेंगे।

वित्त मंत्रालय ने जो नोटिस जारी किया है, उसके मुताबिक यह 75 रुपए का सिक्का गोलाकार होगा और इसका क्षेत्रफल 44 मिलीमीटर होगा। इस सिक्के के किनारों पर 200 कंगूरे बनाए गए हैं। इस सिक्के को 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, पांच प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जिंक से मिलाकर बनाया जाएगा। सिक्के पर सत्यमेव जयते लिखा होगा और साथ ही सिक्के पर अशोक स्तंभ भी उकेरा जाएगा। सिक्के की बांयी तरफ देवनागरी भाषा में भारत और इंग्लिश में इंडिया लिखा होगा। उसी तरह सिक्के के ऊपरी तरफ देवनागरी भाषा में संसद भवन लिखा होगा और साथ ही इसके नीचे संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। सिक्के का डिजाइन संविधान की पहली अनुसूची के अनुसार किया गया है।

उद्घाटन कार्यक्रम में विपक्षी पार्टियां नहीं होंगी शामिल
बता दें संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन को लेकर राजनीति खूब हो रही है। दरअसल विपक्षी पार्टियां राष्ट्रपति से नए संसद भवन परिसर का उद्घाटन कराने की मांग कर रही हैं। इसके कारण 20 विपक्षी दलों ने संसद भवन के नए परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। विपक्षी दलों का आरोप है कि राष्ट्रपति को संसद भवन के नए परिसर का उद्घाटन ना कराना और ना ही उन्हें समारोह में बुलाना, देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। इधर भाजपा का कहना है कि स्पीकर संसद के संरक्षक होते हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया है। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

विधायक देवेन्द्र के साथ हजारों बहनों ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व : विधायक बोले – भिलाई मेरा परिवार, यही मेरा सबसे बड़ा धन
लापरवाहों ने गड्ढा खोदकर छोड़ दिया खुला, गिरने से 5 साल के मासूम की मौत, गुस्से में थाना पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण
परदे में रहने दो के लिए शाहरुख का मलिष्का मेंडोंसा को खास संदेश
बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए कर्ज देगी सरकार, रायपुर में 16 जून को लोन मेला आयोजन
केंद्र ने कोरोना गाइडलाइंस में किया बदलाव, 12 चुनावी राज्यों में राजनैतिक रैलियों की दी अनुमति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, सीएम बघेल के निर्देश पर हुआ मितान सेवा का विस्तार
Next Article सैकड़ों गांवों के मतदाताओं की पहली पसंद हैं रत्नावली, प्रत्याशी बनाने से होगी बड़ी जीत जनसेवा कर मनाएंगे कांग्रेस नेत्री का जन्मदिन, वृद्धाश्रम और अजा छात्रावासों में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी रत्नावली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?