खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपनी सगी छोटी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह प्रेमप्रसंग का मामला है। दरअसल दोनों बहने एक ही युवक को पसंद करती थी, जब बड़ी बहन को इसकी भनक लगी तो छोटी बहन से उसने विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी बहन ने कुल्हाड़ी मारकर छोटी बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपिया युवती को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

खैरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुशियारी गांव निवासी संध्या धुर्वे का शव मिला था। युवती की हत्या का शव को ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मृतका संध्या धुर्वे की बड़ी बहन गायत्री धुर्वे की गतिविधियां संदिग्ध लगी। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच को गायत्री पर फोकस किया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
शुरुआत में गायत्री किसी भी तरह की घटना करने से मना करती रही। इस दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गई और सारी सच्चाई बताई। गायत्री ने बताया कि दोनों गांव के ही एक युवक को पसंद करती थीं। जब उसे इसका पता चला तो वह संध्या से चिढ़ने लगी। एक दिन उसने संध्या को मोबाइल पर उसी लड़के से बात करते हुए देख लिया। इसके बाद गायत्री ने संध्या की हत्या करने की योजना बना दी। नहाने के लिए पानी भरने के दौरान उसने जान बूझकर छोटी बहन से विवाद किया। फिर जबरदस्ती बात बढ़ाते हुए कुल्हाड़ी से उसके ऊपर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते संध्या की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बड़ी बहन गायत्री धुर्वे को गिरफ्तार कर लिया है।




