ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंडमान को मिली फाइबर केबल कनेक्टिविटी की सौगात, लोगों को मिलेगा तेज इंटरनेट का शानदार अनुभव, पीएम मोदी बोले- बनेगा पर्यटन का प्रमुख केंद्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अंडमान को मिली फाइबर केबल कनेक्टिविटी की सौगात, लोगों को मिलेगा तेज इंटरनेट का शानदार अनुभव, पीएम मोदी बोले- बनेगा पर्यटन का प्रमुख केंद्र

By @dmin
Published: August 10, 2020
Share
One year of Modi government's second term: strategy to reach people, target to reach 100 million homes
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत ने अपने दम पर चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के बीच अंडर-सी केबल लिंक तैयार कर लिया है। यानी अब समुद्र के भीतर ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए उसे किसी और देश की जरूरत नहीं है। 2300 किलोमीटर लंबे इस केबल लिंक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। पीएम मोदी ने दिसंबर 2018 में इस प्रोजेक्ट की नींव रखी थी। इस केबल की वजह से भारतीय द्वीपों तक बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुलभ हो सकेगी। इस केबल से पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्वीप, लिटल अंडमान, कार निकोबार, कमोरटा, ग्रेट निकोबार, लॉन्ग आइलैंड और रंगत को भी जोड़ा जा सकेगा।

Contents
  • अंडमान निकोबार के एक बड़े हिस्से में ये सेवा आज से शुरु
  • यहां के पर्यटकों को मिलेगा लाभ

बता देें कि इन केबल्स के जरिए अधिकतम 400 जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी। यानी अगर आप फोरके में दो घंटे की मूवी डाउनलोड करना चाहें जो करीब 160 जीबी की होगी तो उसमें बमुश्किल 3-4 सेकेंड्स लगेंगे। इतने में ही 40 हजार गाने डाउनलोड किए जा सकते हैं। फाइबर केबल कनेक्टिविटी का उद्घाटन इस मौके पर प्रधानमंत्री ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए कहा, चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर से लिटिल अंडमान और पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप तक, अंडमान निकोबार के एक बड़े हिस्से में ये सेवा आज से शुरु हो चुकी है। मैं अंडमान-निकोबार के लोगों को अनंत अवसरों से भरी इस कनेक्टिविटी के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस केबल के लगने के बाद यहां हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी होगी, जिससे व्यापार और पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा।

अंडमान निकोबार के एक बड़े हिस्से में ये सेवा आज से शुरु

पीएम मोदी ने कहा कि चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर से लिटिल अंडमान और पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप तक, अंडमान निकोबार के एक बड़े हिस्से में ये सेवा आज से शुरु हो चुकी है। समंदर के भीतर करीब 2300 किलोमीटर तक केबल बिछाने का ये काम समय से पहले पूरा करना, अपने आप में बहुत प्रशंसनीय है। गहरे समंदर में सर्वे करना, केबल की गुणवत्ता बरकरार रखना, विशेष जहाजों के जरिए केबल को बिछाना इतना आसान भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस फाइबर केबल कनेक्टिविटी से यहां आने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और यहां के लोगों को पर्यटन से रोजगार हासिल होगा। बेहतर नेट कनेक्टिविटी आज किसी भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सबसे पहली प्राथमिकता हो गई है। जल्द ही अंडमान पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। 

यहां के पर्यटकों को मिलेगा लाभ

पीाएम मोदी ने कहा कि आज अंडमान को जो सुविधा मिली है, उसका बहुत बड़ा लाभ वहां जाने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा। बेहतर नेट कनेक्टिविटी आज किसी भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सबसे पहली प्राथमिकता हो गई है। पीएम मोदी ने कहा कि अंडमान और निकोबार के 12 आइलैंड्स में हाई इंपैक्ट प्रोजेक्ट का विस्तार किया जा रहा है। मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान तो आज हो चुका है। इसके अलावा रोड, एयर और वॉटर के जरिए फिजिकल कनेक्टिविटी को भी सशक्त किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है, हमारे आज के प्रयास, इस दशक में अंडमान-निकोबार को, वहां के लोगों को, न सिर्फ नई सहूलियत देंगे बल्कि वल्र्ड टूरिस्ट मैप में भी प्रमुख स्थान के तौर पर स्थापित करेंगे। 

8 नवंबर को प्रसारित होगी लोकवाणी की 12 वीं कड़ी… सीएम बघेल करेंगे बालक-बालिकाओं की पढ़ाई, खेलकूद व भविष्य चर्चा
रेस्क्यू ऑपरेशन: तटरक्षक बलों ने लगाई जान की बाजी, डूबते जहाज से छह लोगों को बचाया
छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में बढ़ेंगी सुविधाएं, गृह निर्माण मंडल बनाएगा आवासीय परिसर, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
कोविड के 2,380 नए मामले दर्ज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, सक्रिय मामलों आई गिरावट
मोदी कैबिनेट के मंत्रियों को मिले विभाग : छत्तीसगढ़ के एक मात्र मंत्री तोखन साहू को आवास एवं शहरी विकास विभाग …. जानिए किसे क्या मिला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध बम फैक्ट्री में धमाका, आठ की मौत और 20 से अधिक घायल पेन बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, सुरक्षा गार्ड की जलकर मौत
Next Article मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप मणिपुर में आज एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?