ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : हमलावर बाघ को वनविभाग ने पकड़ा, घायल हालत में मिला बाघ… तीन युवकों पर किया था हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhRaipur

Big news : हमलावर बाघ को वनविभाग ने पकड़ा, घायल हालत में मिला बाघ… तीन युवकों पर किया था हमला

By Mohan Rao
Published: March 28, 2023
Share
घायल बाघ का रेस्क्यू
SHARE

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कालामांजन से लगे जंगल में सोमवार को तीन युवकों पर हमला कर दो को मौत के घाट उतारने वाले बाघ का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। वन विभाग की टीम को बाघ घायल अवस्था में झाड़ियों के पास पड़ा हुआ मिला। बाघ को पिंजरे में रखा गया जहां विशेषज्ञ चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। वन विभाग ने बाघ को अपनी सुरक्षा में ले लिया है।

बता दें सोमवार सुबह ओड़गी के कालामांजन से लगे जंगल में तीन युवक लकड़ी बीनने गए थे। इस दौरान यहां पर एक बाघ आ गया। बाघ ने तीनों पर हमला कर दिया। हमले में दो युवकों की मौत हो गई थी। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जब बाघ ने हमला किया तब युवकों ने भी अपनी रक्षा के लिए बाघ पर कुल्हाडी से वार किया था। इसके कारण बाघ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद बाघ वहां से निकल गया था। इसके बाद वनविभाग ने बाघ की तलाश शुरू की।

सोमवार को रात हो जाने से तलाश रोक दी गई थी। मंगलवार की सुबह फिर से बाघ की तलाश शुरू की गई। घायल बाघ के रेस्क्यू के लिए तमोर पिंगला से प्रशिक्षित हाथी लाया गया था। सुबह छह बजे से बाघ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया जाएगा। प्रशिक्षित हाथी पर चढ़कर मंगलवार सुबह से ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ घंटों की तलाश के बाद बाघ घायल अवस्था में मिला। इसके बाद बाघ को उठाकर पहले पिंजरे में रखा गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि बाघ के शरीर में टांगी के प्रहार से आए गंभीर चोट नजर आ रहे हैं। उसके सिर, गर्दन पेट के हिस्से में कई जगह गंभीर चोट है। बाघ को बचाने के लिए बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराया जा रहा है।

28 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, तैयारी पूरी
21 से 30 दिसंबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सीएम भूपेश बघेल ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक
आफत, CG के बस्तर संभाग में 48 घंटे से लगातार बारिश, बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट जारी
बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम, शिक्षकों ने बताए NSS से जुड़ने के फायदे, पौधरोपण भी हुआ
सैलरी भुगतान को लेकर नियोक्ता और कर्मचारी आपस में समझौता करें: सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूरे देश में कल कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम बघेल लखनऊ में और कुमारी सैलजा रायपुर में बोलेंगी हल्ला पूरे देश में कल कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम बघेल लखनऊ में और कुमारी सैलजा रायपुर में बोलेंगी हल्ला
Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस Bhilai Breaking : पिता के इलाज के लिए एम्स जा रहे इंजीनियरिंग छात्र की सड़क हादसे में मौत, डबरापारा चौक खुर्सीपार में हुआ हादसा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?