ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डीयू ने हाईकोर्ट को दी जानकारी- 10 से 31 अगस्त तक होगी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

डीयू ने हाईकोर्ट को दी जानकारी- 10 से 31 अगस्त तक होगी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा

By @dmin
Published: July 14, 2020
Share
डीयू ने हाईकोर्ट को दी जानकारी- 10 से 31 अगस्त तक होगी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा
डीयू ने हाईकोर्ट को दी जानकारी- 10 से 31 अगस्त तक होगी स्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विश्वविद्यालय की अंतिम वर्ष की परीक्षा 10 अगस्त से ऑनलाइन आयोजित होंगी जो 31 अगस्त को खत्म होंगी। यह जानकारी विश्वविद्यालय ने दिल्ली हाईकोर्ट को मंगलवार को दी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने हाईकोर्ट को ये भी बताया है कि जो बच्चे ऑनलाइन परीक्षा देने से बच जाएंगे उनकी परीक्षा सितंबर में कॉलेज में होगी। 
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मंगलवार को उच्च न्यायालय को बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए अंतिम वर्ष की ऑनलाइन खुली पुस्तक परीक्षा (ओबीई) 10 से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।
न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ को विश्वविद्यालय ने यह जानकारी दी कि ऑनलाइन परीक्षा में भाग नहीं ले सकने वाले छात्रों को सितंबर में होने वाली प्रत्यक्ष परीक्षाओं में बैठने का मौका दिया जाएगा।
हालांकि विश्वविद्यालय ने शुरू में कहा था कि उसने 17 अगस्त से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है और परीक्षाएं 8 सितंबर को समाप्त होगी, जिसपर अदालत ने उसे समय-सारणी पर पुनर्विचार करने और इसे संक्षिप्त करने के लिए कहा था क्योंकि अंतिम वर्ष के छात्रों को भारत या विदेश में अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए उनका परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है, लिहाजा उनके कैरियर की संभावनाओं को ध्यान में रखाकर परीक्षा का कार्यक्रम तय किया जाए।
विश्वविद्यालय की ओर से पेश होने वाले वकील ने इस पर सहमती जतायी और फिर से दोबारा चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि ऑनलाइन ओबीई 10 अगस्त से शुरू होगा और 31 अगस्त तक चलेगा।
यह भी निर्णय लिया गया कि मॉक टेस्ट का पहला चरण 31 जुलाई के बजाय 27 जुलाई से शुरू होगा और दूसरे चरण का मॉक टेस्ट 4 अगस्त के बजाय 1 अगस्त से शुरू होगा।

ग्रामीण ने की शिकायत, सरपंच नहीं बना रही राशन कार्ड, भेंट मुलाकात खत्म होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने बनवाया राशन कार्ड, अपने हाथों से दिया हितग्राही को राशन कार्ड
महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान, हरमनप्रीत की अगुवाई में खेलेगी टीम… स्मृति मंदना होंगी उपकप्तान
एग्रीकल्चर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भिलाई में रहकर रहा था पढ़ाई
अबु सलेम को इस मामले में तीन साल की सजा, सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सुनाया फैसला
गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव जसवंत सिंघ खालसा को एनजीएआई के मुख्य प्रभारी का मिला दायित्व
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now to buy cow dung at the rate of 2 rupees अब 2 रुपए की दर से खरीदेंगे गोबर: सीएम हाउस में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय
Next Article The recovery rate from corona infection reached 98 percent स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा: देश में कोरोना के कुल मामलों में से 50 फीसदी तमिलनाडु और महाराष्ट्र में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?