ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सी-जोन, हाईटेक लाइब्रेरी, खेल और पर्यटन परियोजनाओं से बदलेगा रायगढ़ शहर का स्वरूप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaigarh

ऑक्सी-जोन, हाईटेक लाइब्रेरी, खेल और पर्यटन परियोजनाओं से बदलेगा रायगढ़ शहर का स्वरूप

By Mohan Rao
Published: April 12, 2026
Share
निरीक्षण के दौरान वित्तमंत्री ओपी चौधरी
SHARE

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण
गुणवत्ता और समय-सीमा पर सख्ती, सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शनिवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान शहर में संचालित करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने कला, संगीत, संस्कृति और साहित्य की पहचान वाले रायगढ़ को आधुनिक और विकसित शहर के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से संचालित 9 प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में विकसित हो रहे ऑक्सी-जोन, हाईटेक नालंदा लाइब्रेरी, रायगढ़ स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत बन रहे स्विमिंग पूल एवं खेल अधोसंरचना, पहाड़ मंदिर के सौंदर्यीकरण, एसईसीएल द्वारा विकसित मरीन ड्राइव, कायाघाट पुल निर्माण, एसईसीएल स्टॉप डेम (सिंचाई), एफसीआई ऑक्सीजोन तथा फतहामुड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि रायगढ़ अपनी मूल पहचान को बनाए रखते हुए तेजी से विकसित शहर की दिशा में अग्रसर है और इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। वित्त मंत्री चौधरी ने शहर की जल उपलब्धता और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन एनीकट कार्य का भी निरीक्षण किया।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता होमेश नायक ने बताया कि कुल लंबाई में से लगभग 50 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य 15 जून तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर वित्त मंत्री ने संभावित वर्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य को 15 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेलपारा एनीकट के जीर्णोद्धार और खर्राघाट बैराज निर्माण की टेंडर प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

वित्त मंत्री ने एसईसीएल की सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत पुराने जिंदल पुल से कायाघाट पुल तक विकसित किए जा रहे केलो रिवर फ्रंट परियोजना का भी निरीक्षण किया। लगभग 28.26 करोड़ रुपए की लागत (5 वर्षों के रखरखाव सहित) से संचालित इस परियोजना का कार्य 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो चुका है। परियोजना के तहत केलो नदी तट का सौंदर्यीकरण, छठ घाट का विकास, सड़क निर्माण, कियोस्क (दुकानें), बैठने की व्यवस्था, शौचालय, कार एवं बाइक पार्किंग, आकर्षक बोर्ड वॉक (वॉकिंग पाथवे) तथा हरित विकास कार्य किए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन एवं आकर्षण केंद्र बनेगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा रायगढ़ को विकसित शहर के रूप में स्थापित करने हेतु स्वीकृत इन परियोजनाओं की वित्त मंत्री ओपी चौधरी समय-समय पर स्वयं समीक्षा करते रहते हैं, जिससे कार्यों में गुणवत्ता और गति बनी रहे। निरीक्षण के दौरान नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, मुकेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेश क्षत्रिय, कार्यपालन अभियंता श्री लोहिया तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

राज्यसभा के उपसभापति का बडप्पन: धरने पर बैठे सांसदों के लिए चाय लेकर पहुंचे…. शुरू किया एक दिन का उपवास
मुख्यमंत्री भूपेश की मौजूदगी में नव निर्वाचित महापौरों ने संभाला पदभार
हाई-वॉल्यूम प्रिंटिंग डिमांड्स को पूरा करने के लिए शार्प ने किया अत्याधुनिक मोनो मल्टीफंक्शन प्रिंटर्स लॉन्च
मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गिरफ्तार नौ लोगों में छह युवतियां शामिल
भाजपा नेता की हत्या के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, पीएफआई से जुड़े 14 दोषियों को फांसी की सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अम्बेडकर अस्पताल की ऐतिहासिक उपलब्धि :10.30 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
Next Article नियद नेल्लानार , मनरेगा और प्रधान मंत्री आवास से बदल रही बीजापुर जिले के 224 गांवों की तस्वीर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?