ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना काल में बजाज फिनसर्व की ज्यादती…. उपभोक्ताओं को किश्त के लिए कर रहे प्रताडि़त…. परेशान लोग फोरम जाने की तैयारी में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना काल में बजाज फिनसर्व की ज्यादती…. उपभोक्ताओं को किश्त के लिए कर रहे प्रताडि़त…. परेशान लोग फोरम जाने की तैयारी में

By @dmin
Published: September 19, 2020
Share
The excesses of Bajaj Finserv in the Corona period…. Consumers are being harassed for installment
The excesses of Bajaj Finserv in the Corona period…. Consumers are being harassed for installment
SHARE

भिलाई। कोरोना संकटकाल में फाइनेंस कंपनी बजाज फिनसर्व द्वारा उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है। पिेछले कुछ माह से कंपनी की ज्यादतियां इतनी बढ़ गई हैं कि परेशान उपभोक्ता लामबंद होकर उपभोक्ता फोरम जाने का मन बना चुके हैं। बजाज फिनसर्व के खिलाफ लामबंद उपभोक्ताओं का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारी लगातार किश्तों के लिए परेशान कर रहे हैं और ऑटो डेबिट का गलत फायदा उठाते हुए बैंक से अनावश्क राशि काट रहे हैं।

Contents
  • कई उपभोक्ताओं को नहीं मिला मोराटोरियम का लाभ
  • उपभोक्ता फोरम में होगी शिकायत

बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों व फाइनेंस कंपनियों से उपभोक्ताओं को मोराटोरियम का लाभ देने कहा था। अप्रेल माह से शुरू हुआ लोन मोराटोरियम 31 अगस्त तक चला। वहीं सुप्रीम कोर्ट से इसे 27 सितबंर तक बढ़ा दिया है। यानि इस अवधि में फाइनेंस कंपनियां उपभोक्ओं पर किश्त के लिए दबाव नहीं बना सकती। एक ओर सुप्रीम कोर्ट ने लोन मोराटोरियम की अवधि बढ़ाई लेकिन यहां बजाज फिनसर्व द्वारा इस अवधि में उपभोक्ताओं के बैंक खातों से अनावश्यक राशि काटी जा रही है।

कई उपभोक्ताओं को नहीं मिला मोराटोरियम का लाभ

बजाज फिनसर्व कंपनी ने कोरोना अवधि में कई उपभोक्ताओं को लोन मोराटोरियम का लाभ नहीं दिया है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बजाज फिनसर्व द्वारा मोराटोरियम की रिक्वेस्ट के बाद भी उपभोक्ताओं को इसका फायदा नहीं दिया। मोराटोरियम को लेकर इतने कड़े नियम बनाए कि कईयों को यह समझ नहीं आया। वहीं जिन्होंने रिक्वेस्ट डाली उनमें कुछ को फायदा मिला और कईयों को इसका फायदा नहीं मिला।

उपभोक्ता फोरम में होगी शिकायत

बजाज फाइनेंस की ज्यादियों के खिलाफ दुर्ग भिलाई के उपभोक्ता लामबंद हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बजाज फिनसर्व के खिलाफ फोरम में शिकायत करेंगे। उपभोक्ताओं का कहना है कि बजाज फिनसर्व कंपनी द्वारा उपभोक्तओं को कोरोना काल में अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अकाउंट में हिटिंग जारी है जिसकी वजह से उपभोक्ताओं की पैनाल्टी कट रही है। ऑफिस जाने पर कंपनी के कर्मचारी ठीक से बात नहीं करते यही नहीं कंपनी के कर्मी अनावश्यक रूप से किश्तों के लिए दबाव बना रहे हैं। इन सारे मुद्दों को लेकर उपभोक्ता फोरम में शिकायत की जाएगी। उपभोक्ताओं ने एक अपील भी है कि यदि कोई भी उपभोक्ता बजाज फिनसर्व की ज्यादती से परेशान है तो वे कृपया 7987166110 पर संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं।

दक्षिण भारतीय वेशभूषा में दिखे विधायक देवेन्द्र, आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली में आयोजित संभरालू में शामिल होने हुए रवाना
आरोप-प्रत्यारोप: ‘द कश्मीर फाइल्स’ नहीं देखने दे रही कांग्रेस सरकार, भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल का आरोप
ब्रेकिंग न्यूज: मुख्यमंत्री बघेल का सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को फरमान…. सीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से लगाएं अंकुश
टीकाकरण केंद्रों में दिख रहा लोगों का उत्साह: एक दिन में 6893 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका…. वैक्सीन नहीं होने से कल भिलाई के सभी सेंटर रहेंगे बंद
विधानसभा चुनाव: राहुल का चुनावी वादा, क्या जीत की नींव रख पाएगा!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There will be complete lockdown in the capital from the night of 21 September to 28 September 21 सितंबर की रात से 28 सितंबर तक राजधानी में पूर्ण लॉकडाउन, रहेगी ऐसी सख्ती कि सब्जियों के लिए तरसेंगे लोग
Next Article आखिरी सफर पर निकला आईएनएस विराट, 30 साल तक रहा भारतीय नौसेना का हिस्सा आखिरी सफर पर निकला आईएनएस विराट, 30 साल तक रहा भारतीय नौसेना का हिस्सा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?