ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 30 जनवरी को दो मिनट के लिए ‘थम’ जाएगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

30 जनवरी को दो मिनट के लिए ‘थम’ जाएगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

By @dmin
Published: January 20, 2021
Share
30 जनवरी को दो मिनट के लिए 'थम' जाएगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
30 जनवरी को दो मिनट के लिए 'थम' जाएगा पूरा देश, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र ने हाल ही में नेताजी सुभाष के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाने के फैसले के बाद अब शहीदों के सम्मान में एक और फैसला लिया है। महात्मा गांधी के निधन की तिथि को हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने नए आदेश में शहीद दिवस पर देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है। 
 
केंद्र सरकार ने शहीद दिवस यानी 30 जनवरी को लेकर इस बार नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिन आजादी के लिए बलिदान देने वालों को याद किया जाएगा। केंद्र सरकार के नए आदेश में इस दिन को हर बार की तरह शहीद दिवस के रूप में मनाया जाना तय हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को इसको लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। इस नए आदेश में देश की आजादी में बलिदान देने वालों की याद में 11 बजे से दो मिनट का मौन रखने को कहा गया है। इस दौरान कामकाज और आवाजाही पर रोक रहेगी।

Ministry of Home Affairs writes to the Chief Secretaries of all States/UTs, issuing instructions laid down for observance of Martyrs' Day on 30th January.

Silence should be observed & work & movement stopped for 2 minutes throughout the country at 11 am on 30th. pic.twitter.com/2hYwYXMKSZ

— ANI (@ANI) January 20, 2021

11 बजने से पहले अलर्ट कर दिया जाएगा
आदेश के मुताबिक, 30 जनवरी को सुबह 11 बजे से दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके साथ-साथ पूरे देश में उन दो मिनट के लिए कोई कामकाज या आवाजाही नहीं होगी यानि उस दौरान पूरा देश थम जाएगा। जहां जैसी व्यवस्था है, वहां उस तरीके से 10.59 पर अलर्ट कर दिया जाया करेगा। जिन जगहों पर सायरन की व्यवस्था है, वहां सायरन बजाकर मौन की याद दिलाई जाएगी। कुछ जगहों पर आर्मी गन से फायर करके संदेश दिया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि पहले मौन के दौरान कुछ दफ्तरों में कामकाज चलता रहता था, अब इसको सख्ती से लागू करने का आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला भवन में शाम की प्रार्थना सभा के दौरान गोली मार हत्या कर दी थी। इसके बाद से हर साल 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है और बापू को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस मौके पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया जाता है।

होर्डिंग हटाने व वॉल पेंटिग मिटाने पर विवाद, निगम कर्मियों से हाथापाई व मारपीट… आयुक्त ने दिए एफआईआर के निर्देश
Election Review Meeting: सांसद पांडेय ने इन सात सीटों पर बीजेपी की जीत का किया दावा
संत श्री रतन मुनि महाराज का 73 वां दीक्षा संयम दिवस 4 जुलाई को… तैयारियों में जुटे छत्तीसगढ़ के श्रमण संघ परिवार सदस्य
गोठानों द्वारा खुद की जमा पूंजी से गोबर खरीदना गोधन न्याय योजना की सफलता: सीएम बघेल
Gustakhi Maaf: हर हाथ में मोबाइल, हर वाहन में पैनिक बटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रंप के बाद बाइडन भी नहीं देंगे चीन को राहत? डरा चीन बोला- बातचीत की हो शुरुआत चीन की बढ़ेगी आफत ! बाइडन की खुफिया प्रमुख का बीजिंग के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का ऐलान
Next Article श्रीकंचनपथ 99 # 20 January 2021

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?