ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में टल रहा कोरोना का खतरा: 5 लाख रह गए एक्टिव केस… दैनिक मामले 50 हजार से नीचे…. एक हजार से कम हुई मौते
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

देश में टल रहा कोरोना का खतरा: 5 लाख रह गए एक्टिव केस… दैनिक मामले 50 हजार से नीचे…. एक हजार से कम हुई मौते

By @dmin
Published: July 2, 2021
Share
Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced
देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अब कम होता दिख रहा है। देश में कोरोना के डेली केस पिछले पांच दिनों से 50 हजार के बेंच मार्क से नीचे आ रहे हैं। शुक्रवार को देश में बीते 24 घंटे में 46 हजार नए मामले दर्ज किए गए और मौत के रोजाना मामले भी हजार से नीचे ही रहे। वहीं, रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा जारी है। राहत की बात यह है कि अब देश में एक्टिव केसों की संख्या करीब पांच लाख रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 46,617 नए केस मिलने के साथ ही कुल मामलों की संख्या 3,04,58,251 हो गई। वहीं इसी दौरान 853 लोगों की मौतें हुई हैं। अब तक देश में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा चार लाख पार करके 400,312 हो गया है।
देश में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है और यह आंकड़ा अब 509637 आ पहुंचा है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 59,384 लोग रिकवर हुए हैं। इस तरह से अब तक कोरोना वायरस से 2,95,48,302 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक 34,00,76,232 टीकाकरण हो चुका है। कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या पर गौर करें तो रिकवरी रेट बढ़कर 97.1 फीसदी हो गया है। वहीं साप्ताहिक प़जिटिविटी रेट 2.57 पर है।
छत्तीसगढ़ में मिले 410 नए केस, 6 मरीजों की हुई मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 410 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 581 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 24 घंटे में 6 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 13445 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 94 हजार 890 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 75 हजार 658 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 5,787 हो गई है।

कोरोना: अप्रैल के बाद सबसे कम संक्रमित मामले हुए दर्ज, लेकिन मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
सर्दियों में आँतों और पेट के लिए बेहद फायदेमंद है मूली, जानें अन्य हैरान कर देने वाले फायदे
राजधानी में बाइक सवार पर पलटा कंटेनर, आधा शरीर फंसा… क्रेन के सहारे निकाल कराया गया एम्स में भर्ती
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली 
फर्जी आबकारी उप निरीक्षक बनकर लोगों से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, वर्दी पहनकर लोगों को ऐसे लेता था झांसे में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Terrorists trying to attack from the sky, drones seen again on the border in Kashmir आसमान से हमले की फिराक में आतंकी, कश्मीर में सीमा पर फिर देखे ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग तो भागा
Next Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता ममता सरकार को झटका: एचसी का आदेश, चुनाव बाद हिंसा के हर मामले की दर्ज करो रिपोर्ट, इलाज भी कराओ

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?