ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आपदा के गहरे समुद्र से निकला देश, कम पानी में ना डूबे कश्ती: PM मोदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आपदा के गहरे समुद्र से निकला देश, कम पानी में ना डूबे कश्ती: PM मोदी

By @dmin
Published: November 24, 2020
Share
आपदा के गहरे समुद्र से निकला देश, कम पानी में ना डूबे कश्ती: PM मोदी
आपदा के गहरे समुद्र से निकला देश, कम पानी में ना डूबे कश्ती: PM मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर एक बार फिर अलर्ट करते हुए कहा है कि देश आपदा के गहरे समुद्र से निकला है और किनारे की ओर बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने वैक्सीन के लिए कम हो रहे इंतजार की ओर इशारा करते हुए कहा कि अभी हमें पहले से अधिक जागरूक रहना होगा, ऐसा ना हो कि हमारी कश्ती वहां डूब जाए जहां पानी कम था। पीएम मोदी ने यह भी भरोसा दिलाया कि देश को जो वैक्सीन दी जाएगी वह वैज्ञानिकों के हर कसौटी पर खड़ी उतरेगी।

पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ अब तक के जंग का जिक्र करते हुए कहा, ‘हम आपदा के गहरे समुद्र से निकले हैं। दुनिया मानती थी कि भारत तो नहीं संभल पाएगा। आपदा के गहरे समुद्र से निकलकर हम किनारे की ओर बढ़ रहे हैं। हम सभी लोगों के साथ वो पुरानी जो शेर-शायरी चलती है वैसा ना हो जाए- कि हमारी कश्ती भी वहां डूबी जहां पानी कम था। यह स्थिति हमें नहीं आने देनी है। जिन देशों में कोरोना कम हो रहा था, वहां तेजी से संक्रमण फैल रहा है। हमारे देश के कई राज्यों में भी यह ट्रेंड चिंताजनक है। इसलिए हम सभी को पहले से अधिक जागरूक रखना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से कोविड-19 रणनीति संबंधी फीडबैक लिखित में साझा करने का आह्वान किया करते हुए कहा कि कोई भी अपना विचार थोप नहीं सकता और सभी को मिलकर काम करना होगा। मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा, चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति की कोशिश की जा रही है, पीएम केयर्स कोष का इस्तेमाल वेंटिलेटर की आपूर्ति के लिए किया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के मामले में कुछ लोगों का लापरवाह नजरिया देखने को मिला है, हमें फिर से जागरूकता फैलाने के लिए काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम और मृत्युदर एक प्रतिशत से नीचे लाने के लिए काम करने को कहा, आरटी-पीसीआर जांच बढ़ाने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने राज्यों से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिला या खंड स्तर पर कार्यबल या संचालन समिति गठित करने को कहा। पीए ने कहा कि हमारी प्राथमिकता सभी के लिए टीका उपलब्ध कराना है। राज्यों को कोल्ड स्टोरेज सहित सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करनी चाहिए।
पीएम मोदी ने कोरोना के खिलाफ जंग के अलग-अलग चरण की चर्चा हुए कहा कि एक समय था जब हम सबके सामने चुनौती अनजान ताकत से लडऩे की थी। देश ने इस चुनौती का मुकाबला किया। नुकसान को कम रखा। आज भारत रिकवरी और मृत्यु दर के मामलों में संभली हुई स्थिति में है। टेस्टिंग से ट्रीटमेंट तक का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। पीएम केयर्स के माध्यम से ऑक्सीजन और वेंटिलेटर्स बढ़ाने पर जोर है।
पीएम ने कहा कि कोरोना के मुकाबले के 8-10 महीने बाद देश के पास व्यापक डेटा और अनुभव है। कोरोना के दौरान भारत के लोगों का व्यवहार भी अलग-अलग चरणों में अलग-अलग जगह अलग रहा है। पहले लोग डरे हुए थे और उसी तरह रिएक्ट कर रहे थे। लोग आत्म हत्या भी कर लेते थे। दूसरे चरण में लोगों में एक दूसरे से शंका थी। कई लोग संक्रमण को छिपाने लगे। तीसरे चरण में लोग इसे समझने लगे और दूसरो को समझाने भी लगे। लोगों में गंभीरता आ गई। हम चौथे चरण में पहुंचे, जब कोरोना से रिकवरी का रेट बढ़ा तो लोगों को लगा कि ये वायरस कमजोर हो गया है। इसलिए लापरवाही बढ़ गई। इसलिए मैंने त्योहारों के दौरान शुरुआत में कहा था कि ढिलाई मत बरतिए। हम लोगों को फिर से जागरूक करना ही होगा।

राहुल गांधी से मिली पंजाब कांग्रेस की नई टीम, सिद्धू और चन्नी दिखे गायब
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना होगा बेहद आसान, बस साल में दो बार करना होगा ये काम…
बड़ी खबर: दुकानों के बंद होने संबंधित आदेश बदला…. देर रात तक खुलेंगी दुकानें
चार दिन से लापता नाबालिग की हत्या, नाले में मिली लाश… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
चीन की चुनौतियों से निपटने पर भारत की नजर, तमिलनाडु एयरबेस के बेड़े में सुखोई-30MKI शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video पॉश इलाके में टहलता दिखा तेंदुआ, लोगों में हड़कंप, देखें Video
Next Article Center guidelines: when and how to get corona vaccine कोरोना टेस्ट की कीमत पूरे देश में हो 400 रुपये, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?