ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैकुंठ–उरकुरा के बीच चौथी रेल लाइन निर्माण परियोजना को रेल मंत्रालय की स्वीकृति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

बैकुंठ–उरकुरा के बीच चौथी रेल लाइन निर्माण परियोजना को रेल मंत्रालय की स्वीकृति

By Mohan Rao
Published: January 29, 2026
Share
रेलवे लाइन
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बैकुंठ–उरकुरा खंड (26.40 किमी) के बीच चौथी रेल लाइन के निर्माण को रेल मंत्रालय से स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण क्षमता संवर्धन परियोजना की अनुमानित लागत 426.01 करोड़ है। यह खंड बिलासपुर–रायपुर–नागपुर मुख्य रेल मार्ग का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मुंबई–हावड़ा उच्च घनत्व नेटवर्क रूट में अवस्थित है। वर्तमान में इस रेलखंड में तीन लाइन परिचालन में कार्यशील है, जहाँ औद्योगिक गतिविधियों में निरंतर वृद्धि के कारण ट्रेनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।

इस महत्वपूर्ण रेल खंड में चौथी रेल लाइन के निर्माण से इस खंड में रेल परिचालन में उल्लेखनीय गतिशीलता आएगी, ट्रेनों का समयबद्ध एवं सुचारु परिचालन सुनिश्चित होगा तथा परिचालनिक बाधाओं में कमी आएगी । इससे न केवल यात्री सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि रेल परिचालन की विश्वसनीयता और दक्षता भी बढ़ेगी। इस परियोजना के पूर्ण होने के पश्चात अतिरिक्त क्षमता के सृजन से औद्योगिक एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी एवं इससे व्यापारिक आवागमन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही, रेल नेटवर्क के सुदृढ़ होने से क्षेत्रीय विकास को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होंगे।

वर्तमान में इस खंड की लाइन क्षमता रखरखाव ब्लॉक सहित 158 प्रतिशत है, जो वर्ष 2027 तक 171 प्रतिशत तक पहुँचने की संभावना है। इस परिप्रेक्ष्य में चौथी लाइन का निर्माण समय की आवश्यकता थी। यह परियोजना ऊर्जा, सीमेंट एवं खनिज कॉरिडोर के अंतर्गत चिन्हित की गई है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी। रेल मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना की स्वीकृति से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र में रेल अवसंरचना विकास, परिवहन सुगमता, व्यापारिक विस्तार एवं रोजगार सृजन को नई दिशा मिलेगी।

हाट-बाजार क्लीनिकों में दूरस्थ गांवों और वनांचलों के 51 लाख से अधिक लोगों का हुआ इलाज…
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : बीजापुर के मद्देड़ बफर रेंज में बाघ के खाल के साथ 10 गिरफ्तार
भेंट-मुलाकात में किसान ने की खाते में रकम नहीं आने की शिकायत, मुख्यमंत्री बघेल ने बैंक अधिकारी को बुलाकर कराई खाते की जांच
नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, आठ बार चुने गए लोकसभा सदस्य
पोस्टमार्टम के लिए नहीं करनी पड़ेगी लाश की चीरफाड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 5 को डीलिट्, 64 को शोध उपाधि तथा 236 विद्यार्थियों को मिला पदक
Next Article देश में प्रतिदिन सबसे अधिक पीएम आवास बनाने वाला राज्य छतीसगढ़ : डिप्टी सीएम विजय शर्मा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?