ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : डीजे बंद कराने गए सिपाही को बदमाशों ने पीटा, वर्दी भी फाड़ी… पुलिस ने निकाला जुलूस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime : डीजे बंद कराने गए सिपाही को बदमाशों ने पीटा, वर्दी भी फाड़ी… पुलिस ने निकाला जुलूस

By Mohan Rao
Published: October 2, 2023
Share
पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस
SHARE

बिलासपुर। गणपति विसर्जन के नाम पर शराब खोरी और तेज आवाज में डीजे युवाओं के लिए फैशन बन गया है। बिना डीजे के गणपति विसर्जन ही नहीं हो रहा। वहीं डीजे बजाने से मना करने पर बदमाश किसी भी हद तक जा रहे हैं। ताजा मामले में बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने से मना करन पर बदमाशों ने सिपाही को ही पीट दिया। यही नहीं सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने भी कड़ी कार्रवाई की। बदमाशों को पकड़कर उनका जुलूस निकाला और थाने में उठक बैठक भी करवाई। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान सामने आया। दरअसल यहां एक समिति के लोग विसर्जन के लिए जा रहे थे और उस समय तेज आवाज में डीजे बज रहा था। इस दौरान आरक्षक महादेव कुजूर पेट्रोलिंग पर था। तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद करने आरक्षक पहुंचा तो बदमाशों ने मारपीट कर दी। युवकों ने हुज्जत करते हुए आरक्षक के साथ झूमाझटकी कर दिया। इस दौरान आरोपी युवक दुर्गेश गढ़ेवाल, सूरज गढ़ेवाल और अन्य लोगों ने आरक्षक की वर्दी को फाड़ते हुए नेम प्लेट भी तोड़ दिय।। अपने दातों से भी उसे काटा। किसी तरह आरक्षक वहां से बचकर निकला और घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी।

आरक्षक की की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छोटी कोनी निवासी दीपक गढेवाल उर्फ सूरज, अजय गढेवाल, दुर्गेश गढेवाल, उत्तम मरावी, विजय जोशी, विनय जोशी व आशीष अनंत को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों का जुलूस निकाला और उसके बाद थाने में उठक बैठक कराकर भविष्य में कभी भी तेज आवाज में डीजे न बजाने की शपथ दिलाई। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

रितेश को सीएम का बिगड़ैल बेटा समझती थीं जेनेलिया, फिर ऐसे दे बैठीं दिल
एसएसपी ने बैठक में अपराधिक प्रकरणों की समीक्षा, पेंडिंग मामलों के निपटान व प्रभावी पुलिसिंग पर जोर
नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वेडनेसडे’ के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग
नीट पीजी परीक्षा की तारीखों का एलान, NBEMS ने की परीक्षा तिथि की घोषणा…. जानिए पूरा शेड्यूल
बड़ा हादसा: डेराबस्सी में निर्माणाधीन इमारत ढही, कई लोगों के दबे होने की आशंका, दो की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ, लोगों ने साथ बैठकर किया योगाभ्यास
Next Article Real Kabaddi League: जयपुर जगुआर चंबल पाइरेट्स पर आसान जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर Real Kabaddi League: जयपुर जगुआर चंबल पाइरेट्स पर आसान जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?