ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 15 हजार विद्यार्थियों वाले सबसे बड़े साइंस कॉलेज की हालत जर्जर, विधायक वोरा ने कहा- छात्र छात्राओं को मिले सुरक्षित वातावरण में शिक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

15 हजार विद्यार्थियों वाले सबसे बड़े साइंस कॉलेज की हालत जर्जर, विधायक वोरा ने कहा- छात्र छात्राओं को मिले सुरक्षित वातावरण में शिक्षा

By @dmin
Published: September 13, 2021
Share
The condition of the largest science college with 15 thousand students is dilapidated
The condition of the largest science college with 15 thousand students is dilapidated
SHARE

दुर्ग। राज्य का एक मात्र ए प्लस दर्जा प्राप्तए 8 हजार नियमित एवं 7 हजार प्राइवेट विद्यार्थियों की क्षमता वाले 63 वर्ष पुराने शासकीय डॉ विश्वनाथ यादव तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय का भवन अब विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए सुरक्षित नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के निरीक्षण के दौरान छात्रों एवं प्राध्यापकों ने विस्तार पूर्वक कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित खामियां दिखाई।

प्रिंसिपल आर एन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में नियमित विद्यार्थियों के लिए 83 शैक्षणिक एवं 65 आफिस एवं लैब स्टाफ कार्यरत हैं। 63 वर्ष पुराना भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है जिसके तत्काल रेनोवेशन की आवश्यकता है। मांग किए जाने पर रूसा द्वारा 70 लाख रु की स्वीकृति दी गई थी किन्तु 40 लाख का ही टेंडर हो सका जिसके अंतर्गत बड़े कैंपस के एक छोटे से हिस्से में खपरैल हटा कर प्रोफाइल शीट लगाने एवं फाल्स सीलिंगए टाइल्स एवं बाथरूम रिपेरिंग आदि का कार्य किया गया था। किन्तु कोरोना काल के कारण महीनों बाद खुले कैंपस में वर्तमान में एक बड़े हिस्से के संधारण की आवश्यकता है जिसके लिए 15 करोड़ रुपए की स्वीकृति अपेक्षित है।

जनवरी 2022 के पूर्व संधारण नहीं कराए जाने पर नैक मूल्यांकन में कालेज का ए प्लस दर्जा छिन जाने की भी संभावना है। विधायक वोरा ने प्राचार्य एवं छात्र छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा के लिए सुव्यवस्थित वातावरण एवं सुरक्षित भवन भी जरूरी है।15 हजार छात्रों के भविष्य एवं जीवन को खतरे में नहीं पडऩे दिया जा सकता। ए प्लस कालेज होने के कारण साइंस कॉलेज पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है शीघ्र से शीघ्र शासन से राशि की मांग कर आवश्यक संधारण कार्य कराए जाएंगे। इस विषय पर आवश्यकता पडऩे पर मुख्यमंत्री से भी चर्चा की जाएगी। खेल मैदान के संधारण एवं स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान लोनिवि के अभियंता सुनील मेश्राम, एल्डरमैन राजेश शर्मा, डॉ एके सिंह, डॉ अनिल श्रीवास्तव, आदित्य नारंग एवं छात्र छात्राएं मौजूद थीं।

पाकिस्तान से भिड़ेगी बालोद की किरण
रूदा एनीकट का पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया भूमिपूजन… 250 हेक्टेयर भूमि में हो सकेगी सिंचाई
मुजफ्फरपुर में पूर्व विधायक के मैनेजर से 26 लाख की लूट…. बंदूक की नोक पर दिया वारदात को अंजाम
Indial Idol Season-4: इंडियन आइडल बेस्ट के लिए एक बढ़िया मंच है-Vishal Dadlani
विलुप्त श्रेणी के पैंगोलिन के साथ 15 दबोचे, चार करोड़ बताई गई कीमत, एसटीएफ का सिपाही भी शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मना करने पर भी नहीं माना बजुर्ग, रास्ते मे लकड़बग्घे ने किया हमला, वीडियो वायरल होने से मचा हडकंप मना करने पर भी नहीं माना बजुर्ग, रास्ते मे लकड़बग्घे ने किया हमला, वीडियो वायरल होने से मचा हडकंप
Next Article BREAKING NEWS: Badminton Academy will start in Chhattisgarh ब्रेकिंग न्यूज: छत्तीसगढ़ में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी… खेल संघों की बैठक में सीएम बघेल की बड़ी घोषणा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?