ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुक्त ने देखा अमृत मिशन का कार्य… घरों में नल पर टोटी नहीं तो कटेगा कनेक्शन… लिकेज सुधारने दी मोहलत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आयुक्त ने देखा अमृत मिशन का कार्य… घरों में नल पर टोटी नहीं तो कटेगा कनेक्शन… लिकेज सुधारने दी मोहलत

By @dmin
Published: September 25, 2021
Share
The commissioner saw the work of Amrit Mission
The commissioner saw the work of Amrit Mission
SHARE

रिसाली। नवगठित रिसाली निगम क्षेत्र में नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने लगातार कवायद की जा रही है। अमृत मिशन के तहत अंतिम छोर पर रहने वाले घरों तक पेयजल पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर व निगम प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के निर्देश पर आयुक्त आशीष देवांगन घनी आबादी वाले क्षेत्र पहुंचे। अमृत मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक घरों में जांच करे कि नल कनेक्शन में मीटर लगाया गया है कि नहीं। साथ ही यह भी देखे कि टोटी लगा हुआ है कि नहीं। दरअसल निरीक्षण के दौरान टंकी मरोदा और मौहारी मरोदा के घरों में टोटी गायब था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि नागरिकों ने बिना टोटी के पाइप से ज्यादा पानी आने की बात कहते हुए टोटी निकाल दी। आयुक्त ने इसे गंभीरता से लिया। साथ ही निर्देश दिए कि जिस घर में नल की टोटी नहीं वहां पानी न दिया जाए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर.के.जैन, उप अभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर व गोपाल सिन्हा मौजूद थे।

टोटी लगाने होगी मुनादी
आयुक्त ने कहा कि कई घरों में पानी स्टोर कर रखने की व्यवस्था नहीं थी। जरूरत के हिसाब से पानी लेने के बाद पानी व्यर्थ बहते रहता है। टोटी लगा होने से पानी का अपव्यय नहीं होगा। पानी भी अंतिम छोर तक पहुंचेगा। निगम प्रशासन पाइप लाइन कनेक्शन में टोटी अनिवार्य रूप से लगाने मुनादी कराएगा।

मरम्मत कार्य करने दी मोहलत
निरीक्षण के दौरान स्टेशन मरोदा क्षेत्र में कई स्थानों पर लिकेज पाया गया। लिकेज की वजह से गंदा पानी घरों तक पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। आयुक्त ने अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए है कि क्षेत्र के लिकेज को एक सप्ताह के भीतर हर हाल में ठीक करे। साथ ही मीटर अनिवार्य रूप से लगाए। ऐसे घरों तक एजेंसी के कर्मचारी शीघ्र पहुंचे जहां मीटर को लगाने के बजाए मकान मालिक के हवाले कर दिया है।

बारह हजार से ज्यादा नल कनेक्शन
पूर्व में निगम क्षेत्र में केवल 1 ओवर हेड टैंक था। जिससे पेयजल आपूर्ती की जाती है। वर्तमान में रिसाली निगम के पास 8 ओवर हेड टैंक है जिसके माध्यम से 12500 घरों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

Big News: नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 1500 करोड़ के रेल परियोजनाओं की शुरूआत
नियमितीकरण पर रिसाली निगम का सख्त रुख,  निर्माणाधीन मकान का काम रूकवाया, 4 दुकानों पर लगाया ताला
CG Breaking : शराबी युवक ने मां व भाभी पर किया टंगिया से वार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार
स्वास्थ्य विभाग की फिर खुली पोल, नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिले बेड, जमीन पर लिटाया
हैदराबाद से जगदलपुर आ रही कृष्णा ट्रैवल्स की बस हादसे का शिकार, चालक-परिचालक सहित सभी यात्री सुरक्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 342 # 25 september 2021
Next Article Politics intensified by CM Uddhav's statement on provinces सीएम उद्धव के परप्रांतियों पर बयान से सियायत तेज: कांग्रेस नेता रॉय ने राज्यपाल से की शिकायत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?