ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बैठक में आयुक्त ने कहा- सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र में होगा 24 घंटे पानी… गलत जानकारी देने पर आयुक्त ने जारी किया नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बैठक में आयुक्त ने कहा- सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केन्द्र में होगा 24 घंटे पानी… गलत जानकारी देने पर आयुक्त ने जारी किया नोटिस

By @dmin
Published: May 31, 2021
Share
the commissioner said- 24 hours water will be in
the commissioner said- 24 hours water will be in
SHARE

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र के सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थान, आंगनबाड़ी केन्द्र और स्वास्थ्य केन्द्र में 24 घंटे पानी की उपलब्धता रहेगी। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने उक्त निर्देश दिए है। उन्होंने समय सीमा बैठक प्रत्येक सोमवार को लेने का निर्णय लिया है। समय सीमा बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए है कि अधिकारी ऐसे शासकीय भवन को सूचीबद्ध करे जहां स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र या फिर जनसुविधा के लिहाज से अन्य सेवांए के लिए कार्यालय संचालित है। ऐसे भवनों में 24 घंटे पानी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
आयुक्त ने प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर पाइप लाइन अब तक नही पहुंची है वहां पहले सप्लाई कनेक्शन दे। वहीं जहां पहले से कनेक्शन है उन स्थानों पर क्षमता के अनुरूप टैंक निर्माण कर पानी स्टोर करने की व्यवस्था करे। ताकि उन स्थानों पर 24 घंटे पानी उपलब्ध हो सके। बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, बी के सिंह, उपअभियंता एस के सिंह भदौरिया, हिमांशु कावड़े, अखिलेश गुप्ता, अमन साहू, उमयंती ठाकुर, डिगेश्वरी चंद्राकर, अधीक्षक देवव्रत देवांगन, लेखा अधिकारी ऐमन चंद्राकर समेत सुरेश देवांगन, किशोर कुमार बघेल, अशोक कश्यप राजस्व विभाग के देवराज सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।
गलत जानकारी देने पर थमाया नोटिस
टीएल बैठक की पूर्व जानकारी देने के बाद भी पेंशन विभाग प्रमुख अनिल मेश्राम गायब रहे। वहीं डिलिंग क्लर्क द्वारा एक भी पेंशन प्रकरण लंबित नहीं होने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। जबकि वर्तमान में 18 पेंशन प्रकरण का निरीकरण करना शेष है। आयुक्त ने 3 दिन का समय देते हुए प्रकरणों का निराकरण करने निर्देश दिए है।
वार्ड कार्यालय में बैठने निर्देश
कोविड की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण वार्ड कार्यालय को अस्थाई तौर पर बंद किया गया था। आयुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि जून प्रथम सप्ताह से ही वार्ड कार्यालय को आम लोगों के लिए खोले जाए। साथ ही प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन कर उसका निराकरण किया जाए।
स्ट्रीट वेंडरों को लोन दिलाए
लॉकडाउन की वजह से फुटकर व्यापार पूरी तरह से प्रभावित है। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने ऐसे फुटकर व्यापारियों का सूची तैयार करने निर्देश दिए है जिन्हे योजना के तहत ऋण नहीं मिला है। योजना के तहत लघु व्यापारियों को ऋण प्रकरण तैयार बैंकों को प्रेषित करने कहा है।
जहां अमृत मिशन नहीं वहां निगम दे नल
टीएल बैठक में आयुक्त ने कहा कि छुटे हुए हितग्राहियों को शीघ्रता से अमृत मिशन के तहत नल कनेक्शन दे। वहीं ऐसे जगह पर जहां अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। वहां पाइप लाइन बिछाने सर्वे करे और कनेक्शन विहिन घरों के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करे। आयुक्त ने लंबित भवन अनुज्ञा, राजस्व वसूली समेत खाद बिक्री और गोबर खरीदी की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

भीषण हादसा : कार और बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत
Bhent Mulakat-Cm Bhupesh Baghel: कका ने रूकवाया काफिला, पूरी भीड़ में इनसे मिले सीएम बघेल, देखिये विडियो
राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे विधायक गजेंद्र के निवास, भाजपा कार्यकर्त्ताओं से की मुलाकात
बालासोर ट्रेन हादसे के बाद सुरक्षा पर जोर, 2024 तक सभी ट्रेनों में स्थापित होगा कवच… जानिए क्या है कवच प्रणाली
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज : बीते 24 घंटों में मिले 326 नए केस, राजधानी रायपुर में डरा रहे आंकड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article घटिया सामान बेचने पर जुर्माना और जेल, आज से नया उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू दो चैनलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-देशद्रोह की सीमा तय करने का वक्त आया
Next Article On the completion of 7 years of the central government केन्द्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम… सफाई कर्मियों को खद्यान्न व सब्जी का वितरण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?