ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम क्षेत्र के अंतिम छोर पुरैना पहुंचे आयुक्त…. वार्ड कार्यलय पहुंचे दिव्यांग दंपति, राशन कार्ड बनाने आयुक्त ने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

निगम क्षेत्र के अंतिम छोर पुरैना पहुंचे आयुक्त…. वार्ड कार्यलय पहुंचे दिव्यांग दंपति, राशन कार्ड बनाने आयुक्त ने दिए निर्देश

By @dmin
Published: August 4, 2021
Share
The commissioner reached Puraina at the end of the corporation area
The commissioner reached Puraina at the end of the corporation area
SHARE

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के अंतिम छोर पर ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्र पुरैना का आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निरीक्षण किया। वे सीधे मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय पहुंचे। यहा दिव्यांग दंपति को देख उनसे बातचीत की। आयुक्त ने राशन कार्ड बनाने समस्या का तत्काल निराकरण करने निर्देश दिए। वार्ड कार्यालय में बुधवार को कुल 14 आवेदन आए।

रिसाली के अंतिम वार्ड पुरैना में सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में लगाए जाने वाले शिविर का आयुक्त ने निरीक्षण किया। शिविर स्थल पर आमतौर पर स्थानीय नागरिक राशन कार्ड और पेंशन समस्या को लेकर पहुंचे थे। इसी बीच आयुक्त की नजर एक पैर से 40 प्रतिशत दिव्यांग गुलाबचंद यादव व एक आंख से उसकी दिव्यांग पत्नी पर पड़ी। समस्या से अवगत होने के बाद आयुक्त ने स्थल पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल राशन कार्ड में नाम जोडऩे और खाद्य विभाग से पीडीएफ आने पर जारी करने कहा। वार्ड कार्यालय निरीक्षण के समय प्रभारी सब इंजीनियर अखिलेश गुप्ता व राजस्व विभाग के संतोष तिवारी उपस्थित थे।

पेंशनधारियों की समस्याएं सुनी
खास बात है कि शहर से कटे हुए क्षेत्र पुरैना में एक भी बैंक नहीं है। पेशन लेने लंबी दूरी तय कर हितग्राहियों को भिलाई 3 जाना पड़ता है। पेंशनधारियों का कहना था कि अलग-अलग बैंक में खाता होने से बार-बार बैंक जाने में तकलीफ होती है। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निर्देश दिए कि कर्मचारी पेंशन हितग्राहिायों के बैंक नाम के साथ सूची तैयार करे। जिस बैंक कि हितग्राही अधिक होंगे वे बैंक कर्मचारी पुरैना में शिविर लगाकर राशि वितरण की व्यवस्था कराने पहल करेंगे।

जल्द तैयार होगा खेल मैदान
पुरैना स्थित मंगल भवन के सामने व्हालीबाल ग्राउंड तैयार करने 5 लाख स्वीकृत हुआ है। आयुक्त ने स्थल निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से बातचीत की। आयुक्त ने प्रभारी उपअभियंता को बिना देरी खेल मैदान निर्माण कार्य तैयार करने निर्देश दिए।

कर्मचारी अनिवार्य रूप से बैठे
निरीक्षण के समय शिविर स्थल पर राजस्व व लोक निर्माण विभाग व पेंशन शाखा के कर्मचारी मौजूद थे। इसे देख आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय में सभी विभाग कर्मचारियों को बैठना अनिवार्य है। नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

अग्निवीर भर्ती में सफल हुए भिलाई मरोदा एथलेटिक्स क्लब के 8 छात्र, बनेंगे भारतीय सेना का हिस्सा
मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं के हित में लिया बड़ा कदम: 14 हजार पदों की भर्ती के संबंध में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
नगर कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूरे…. पार्षदों व एल्डरमेनों का सम्मान…. प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू हुए शामिल
पहली बार सुप्रीम कोर्ट में हुआ लाइव टेलीकास्ट, जाने क्या है मामला
59 हजार करोड़ की स्कॉलरशिप योजना को मंजूरी, चार करोड़ एससी छात्रों को मिलेगा लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Trial trials for selection in sports academies on August 24 and 25 राज्य खेल पुरस्कार: आवेदन करने की तिथि बढ़ी… अब 10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
Next Article नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं, लोन ईएमआई पर राहत के लिए ग्राहकों को करना होगा इंतजार आरबीआई ने जारी किया अलर्ट: पुराने नोट या सिक्के की खरीद-बिक्री करने वाले हो जाएं सावधान… इस तरह हो रही है धोखाधड़ी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?