ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगर प्रशासक व अधिकारियों के साथ आयुक्त ने किया शंकर नाला का निरीक्षण, कहा- ट्रीटमेंट पानी से शहर के अंदर का नाला साफ रह सकेगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

नगर प्रशासक व अधिकारियों के साथ आयुक्त ने किया शंकर नाला का निरीक्षण, कहा- ट्रीटमेंट पानी से शहर के अंदर का नाला साफ रह सकेगा

By @dmin
Published: June 5, 2021
Share
The commissioner along with the city administrator and officials
The commissioner along with the city administrator and officials
SHARE

दुर्ग। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने भिलाई इस्पात संयत्र के नगर प्रशासक एवं अन्य अधिकारियों के साथ शंकर नाला में इन्ट्री पाइंट का आज निरीक्षण किया। उन्होंने भिलाई क्षेत्र से शंकर नाला में आने वाले गंदा पानी का ट्रीटमेंट कर निकासी करने व अन्य उपयोग पर भिलाई के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होनें अधिकारियों से कहा हमारा लक्ष्य उद्देश्य यह है कि भिलाई क्षेत्र से ट्रीटमेंट पानी आने से दुर्ग शहर के अंदर का नाला साफ-सुथरा रह सके। हम लोगोंं को भी जागरुक करेगें कि वे नाला में गंदा कचरा आदि ना डालें । इस दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पार्षद श्रीमती माहेश्वरी ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त मंडावी ने भिलाई के अधिकारियों से चर्चा करते हुये बताया कि भिलाई क्षेत्र अधिक मात्रा में गंदा पानी शंकर नाला में आता है जो बारिश के दौरान लोगों के घरों में भर जाता है। भिलाई क्षेत्र से आने वाले गंदा पानी का यदि ट्रीटमेंट किया जाए तो उसका कोई दूसरा उपयोग किया जा सकेगा। इसकी योजना बनाना चाहिए। इससे बारिश के दौरान गंदा पानी लोगों के घरों में भरने की समस्या नहीं होगी और पानी का दबाव भी कम होगा। जिससे बाढ़ की स्थिति की कम संभावना रहेगी।
बारिश को ध्यान में रखते हुये आयुक्त मंडावी के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर के सभी बड़े नालों में लगभग 150 मेनपावर लगाकर प्रतिदिन नाला की सफाई करायी जा रही है। शंकर नाला, केलाबाड़ी नाला, कसारीडीह नाला, शक्ति नगर नाला, न्यू आदर्श नगर नाला, पोटिया नाला में प्रतिदिन गैंग लगाकर नाला से झाडिय़ॉ, मलमा मिट्टी निकाला जा रहा है। जिसका निगम आयुक्त द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है।
नाला निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री मंडावी ने वार्ड 47 रायपुर नाका में निर्मित सियान सदन, न्यू पुलिस लाईन में पानी की समस्या का अवलोकन कर पम्प का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को सियान सदन की अच्छी साफ-सफाई कराने निर्देश दिये। सदन के आस-पास उग आये झाडिय़ों को काटकर क्षेत्र को ठीक करने कहा। उन्होंने मालवीय नगर चैक के पास शंकर नाला निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर कार्यो को तीव्र गति से पूरा करने निर्देश दिये।

भारत ए टीम से जुड़ने न्यूजीलैंड जाएंगे पृथ्वी
21 और 22 मार्च को प्रदेश भर के बजरंगी जुटेंगे प्रांतीय अधिवेशन दुर्ग में
मलयेशिया मास्टर्स में जीत से शुरुआत करने उतरेंगी सिंधु
गांगुली ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लिए दुआ मांगी
बड़ी भूमिकाएं निभा सकते हैं राहुल : गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चिंताजनक: दुनिया में वुहान जैसी 59 प्रयोगशालाएं, वायरस फैलने जैसे हादसों का बढ़ रहा खतरा चिंताजनक: दुनिया में वुहान जैसी 59 प्रयोगशालाएं, वायरस फैलने जैसे हादसों का बढ़ रहा खतरा
Next Article भारत को कब सौंपा जाएगा विजय माल्या? ब्रिटेन ने दिया यह जवाब अब नीलाम होगी भगोड़े कारोबारी विजय माल्या की प्रॉपर्टी, कोर्ट ने बैंकों को दी इजाजत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?