ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिकायत लेकर पहुंची आईटीआई की छात्रा को कलेक्टर ने सौंपी अपनी कुर्सी, बनी एक दिन की कलेक्टर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

शिकायत लेकर पहुंची आईटीआई की छात्रा को कलेक्टर ने सौंपी अपनी कुर्सी, बनी एक दिन की कलेक्टर

By @dmin
Published: December 15, 2020
Share
शिकायत लेकर पहुंची आईटीआई की छात्रा को कलेक्टर ने सौंपी अपनी कुर्सी, बनी एक दिन की कलेक्टर
शिकायत लेकर पहुंची आईटीआई की छात्रा को कलेक्टर ने सौंपी अपनी कुर्सी, बनी एक दिन की कलेक्टर
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक छात्रा की शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर के फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, आईटीआई की एक छात्रा अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंची थी। कलेक्टर ने शिकायत सुनी और उसे अपनी कुर्सी सौंपकर सुनवाई करने के लिए कहा। साथ ही, छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई भी की। 

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी में आईटीआई की छात्रा जाह्नवी जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के पास अपनी शिकायत लेकर गई थी। उसने संस्थान में परीक्षा देने से वंचित रहे छात्र-छात्राओं की मदद करने की गुहार लगाई थी। कलेक्टर ने सुनवाई करके इस मामले की जांच कराने का आदेश दिया। साथ ही, जाह्नवी को अपनी कुर्सी पर बैठाकर एक दिन के लिए कलेक्टर बना दिया। इसके बाद जाह्नवी कलेक्टर की कुर्सी पर बैठकर दिनभर लोगों की समस्याएं सुनती रही और उनका समाधान बताती रही। 

कलेक्टर ने दी यह जानकारी
बता दें कि इस दौरान कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जाह्नवी को अपने दायित्वों के बारे में जानकारी भी दी। कलेक्टर ने कहा कि इस जिले में लड़कियों की शिक्षा पर बहुत काम करना है। सुनवाई के दौरान ही मेरे मन में यह विचार आया कि इस बच्ची को यह मौका दिया जाए। कम उम्र में ही जिम्मेदारियों का एहसास कराना जरूरी होता है।

पहले भी की गई हौसलाअफजाई
गौरतलब है कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश में पहले भी कई अधिकारी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह की तरह कदम उठा चुके हैं। साल 2019 के दौरान जबलपुर के एसपी रहे अमित कुमार सिंह ने पांच छात्रों को थोड़ी-थोड़ी देर के लिए पुलिस अधीक्षक बनाया था। वहीं, दूसरे जिलों के अधिकारी भी इस तरह बच्चों की हौसलाअफजाई करते रहे हैं।

आवेदन के 24 घंटे के भीतर मिल गई जिला पंचायत में नियुक्ति… अनुकंपा नियुक्ति के मामले में प्रशासन द्वारा तेजी से किया जा रहा कार्य
CG Breaking : केन्द्र के कोरोना गाइडलाइन पर सीएम भूपेश का तंज, भारत जोड़ो यात्रा रोकने नया बहाना खोज रही है सरकार
Gustakhi Maaf: पारम्परिक ज्ञान को लेकर आगे बढ़ता छत्तीसगढ़
सोना 53 हजारी, चांदी का भाव 70 हजार के पार, डॉलर के मुकाबले रुपया धराशायी
Porn Video Case: राज कुंद्रा को मिली जमानत, कहा-मुझे बलि का बकरा बनाया गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article State Level Medical Oxygen Control Room for the easy delivery and transport of oxygen…. District level control room will also be created ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि…. भारत के निमंत्रण कबूला
Next Article रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड भारत दो दशकों में दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा: अंबानी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?