ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले के टापर्स को कलेक्टर ने दिए गिफ्ट: इतने अच्छे रिजल्ट के रूप में आपने दिया गिफ्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिले के टापर्स को कलेक्टर ने दिए गिफ्ट: इतने अच्छे रिजल्ट के रूप में आपने दिया गिफ्ट

By @dmin
Published: June 26, 2020
Share
The collector gave the gift to the toppers of the district
The collector gave the gift to the toppers of the district
SHARE

दुर्ग। बोर्ड परीक्षाओं के लिए हर विद्यार्थी कड़ी मेहनत करता है इनमें से सबसे कड़ी मेहनत करने वाले प्रावीण्य सूची में चुने जाते हैं। इन मेधावी विद्यार्थियों को आज सुबह कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे की ओर से भी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं मिली। कलेक्टर ने इन्हें गिफ्ट दिया और कहा कि यह आप लोगों के जीवन का बहुत सुखद पड़ाव है। इसी तरह मेहनत करते रहोगे तो आगे का रास्ता और भी खूबसूरत होगा।

Contents
  • इंजीनियरिंग की ओर रूझान अधिकतर टापर्स का
  • आगे के करियर के बारे में भी बताया

कलेक्टर भूरे ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं बहुत अहम होती हैं और इनमें अच्छा स्कोर करना महत्वपूर्ण है लेकिन यह पढ़ाई का केवल एक पड़ाव है। आगे बहुत सी चुनौतियां होती हैं जो विद्यार्थी लगातार अध्ययनशील रहते हैं। सीखने की उत्सुकता रखते हैं। उनके लिए तकलीफें कम होती है और वे आगे बढ़ते जाते हैं। जितनी ज्यादा कड़ी मेहनत करेंगे, दुनिया को जानने के लिए उत्सुक रहेंगे। उतनी ही ज्यादा तरक्की आप जीवन में करेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, सहायक संचालक श्री अमित घोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इंजीनियरिंग की ओर रूझान अधिकतर टापर्स का

कलेक्टर से इस अवसर पर बच्चों ने अपनी आकांक्षाएं भी साझा की। दसवीं में जिले के दो छात्राओं और एक छात्र ने प्रावीण्य सूची में अपनी जगह बनाई है। इनमें से महक शकुंतला विद्यालय की है आदर्श कुम्हारी के ज्योति अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र है और संजना करंजा उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्रा है। महक और आदर्श इंजीनियरिंग की तैयारी करना चाहते हैं और संजना आईआईटी की तैयारी करना चाहती हैं। बारहवीं के टापर सौरभ साहू जिन्होंने चैथी रैंक पाई है। नीट की तैयारी करना चाहते हैं। मीनल एग्रीकल्चर की तैयारी करना चाहती हैं। कलेक्टर ने सभी को कहा कि अपने पसंद की पढ़ाई करें। अभी खूब सारी सामग्री आपके पास मौजूद है इसलिए जितना जानना है उतना जानने के लिए आगे बढिय़े। कलेक्टर ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि जिले के बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा मिले। जहां किसी तरह की गाइडेंस में दिक्कत आ रही है तो विशेष कक्षाओं के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करा रहे हैं।

आगे के करियर के बारे में भी बताया

कलेक्टर ने आगे के करियर के रास्तों के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद अपनी रुचि के मुताबिक अच्छा विषय चुनने से आपका करियर भी अच्छा बनता है। उन्होंने कहा कि आपकी पसंद के विषयों में भी बहुत से करियर हैं इस संबंध में जितनी जानकारी प्राप्त करेंगे। आपके लिए बेहतर होगा।

हमारे कका भूपेश ने पेश किया विकास का बजट- किसान, मजदूर, युवाओं से लेकर हर वर्ग के हित का रखा ध्यान : देवेंद्र यादव
सीएम साय ने राजधानी में 18 नए अग्निशमन वाहनों को दिखाई हरी झंडी, बोले- आपदा प्रबंधन को बना रहे हैं सशक्त
नुपुर शर्मा पर संघ का बड़ा बयान, उदयपुर की हत्या उकसावे में नहीं, बल्कि तालिबानी सोच का नतीजा
केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ से 28 लाख मीर्टिक टन चावल खरीदने दी अनुमति
स्वरोजगार से संवारी किस्मत : पीएम रोजगार सृजन योजना से आत्मनिर्भर बने आकाश डिक्सेना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article International air service will continue till 15 July कोरोना का असर: 15 जुलाई तक इंटरनेशनल हवाई सेवा पर जारी रहेगी रोक, केन्द्र ने जारी किया सर्कुलर
Next Article The doctor was caught collecting fake notes नकली नोट खपाते धराया डॉक्टर: लंबे समय ये चला रहा था यह गोरखधंधा, ऐसे आया पकड़ में

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?