ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल के इको-एथनिक रिसॉर्ट का किया ई-लोकार्पण: कहा….. रिसार्ट में दिखेगी जनजातीय संस्कृति, कला और ग्रामीण परिवेश की झलक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने कुरदर, सरोधा दादर और धनकुल के इको-एथनिक रिसॉर्ट का किया ई-लोकार्पण: कहा….. रिसार्ट में दिखेगी जनजातीय संस्कृति, कला और ग्रामीण परिवेश की झलक

By @dmin
Published: August 14, 2020
Share
The Chief Minister inaugurated e-ethical resorts of Kudar, Sodha Dadar and Dhankul: said… .. tribal culture, art and rural environment will be seen in the resort
The Chief Minister inaugurated e-ethical resorts of Kudar, Sodha Dadar and Dhankul: said… .. tribal culture, art and rural environment will be seen in the resort
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में ट्रायबल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नवनिर्मित तीन रिसार्ट बिलासपुर जिले के कुरदर हिल इको रिसॉर्ट, कबीरधाम जिले के सरोधा दादर बैगा एथनिक रिसॉर्ट और कोण्डागांव जिले में नवनिर्मित धनकुल एथनिक रिसॉर्ट का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ई-लोकार्पण किया। राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत इन रिसार्टों का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आदिवासी कला, संस्कृति और इनके वैभव से पर्यटकों को परिचित कराने के लिए ट्राइबल टूरिज्म सर्किट का विकास किया जा रहा है। भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत 13 जनजातीय बाहुल्य स्थलों में पर्यटकों के लिए स्थानीय ट्राइबल एवं इको टूरिज्म थीम पर आधारित सुविधाएं विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटक इन स्थानों पर रूककर यहां की सदियों पुरानी जनजातीय संस्कृति, कला एवं ग्रामीण परिवेश को नजदीक से देख और समझ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों में अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने, स्थानीय संस्कृति का सम्मान करने और प्रकृति में प्रदूषण कम करने का भाव जागृत होगा। पर्यटन से राज्य की पहचान स्थापित होने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। आदिवासी अंचल में प्रकृति ने न सिर्फ दिल खोलकर नैसर्गिक खूबसूरती दी है बल्कि स्थानीय संस्कृति के रूप में अनेक कलाएं भी दी हैं, जो किसी भी इंसान को अपने प्रकृति के सबसे खूबसूरत स्वरूप से परिचित कराती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ आस्था और संस्कृति का केन्द्र बनेगा। यह परिपथ आदिवासी अंचलों में हमारी संस्कृति के बिखरे मोतियों को जोड़कर ऐसी खूबसूरत माला बनेगी जो लोगों के जीवन में आस्था और संस्कार को मजबूत करेगी। छत्तीसगढ़ भगवान राम के ननिहाल के रूप में जाना जाता है। भगवान राम वनवास के दौरान छत्तीसगढ़ के 75 स्थानों पर गए थे तथा 51 स्थल पर विश्राम किए थे, इनमें से प्रथम चरण में 9 स्थानों का सौंदर्यीकरण एवं विकास विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जा रहा है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्य का शुभारंभ चंदखुरी के कौशल्या माता मंदिर से किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति छत्तीसगढ़ के जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जनसहयोग के लिए राम वनगमन पर्यटन परिपथ विकास कोष का शीघ्र गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से आमजन भी आर्थिक सहयोग का पुण्य सुअवसर प्राप्त कर सकेंगे।

समारोह में पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध राज्य है। आने वाले समय में विश्व के नक्शे में छत्तीसगढ़ का स्थान बनेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ में यहां की आदिवासी एवं जनजातीय संस्कृति से पर्यटकों को परिचित कराने के लिए ट्रायबल टूरिज्म सर्किट की परियोजना स्वीकृति कराई गई। लगभग 96 करोड़ रूपए की इस परियोजना में प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य 13 क्षेत्रों-जशपुर, कुनकुरी, मैनपाट, कमलेश्वरपुर (मैनपाट), महेशपुर, कुरदर, सरोधा दादर, गंगरेल, नथियानवागांव, कोण्डागांव, जगदलपुर, चित्रकोट एवं तीरथगढ़ शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित ई-लोकार्पण समारोह में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक मोहन मरकाम, पर्यटन सचिव अन्बलगन पी., मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल श्रीमती इफ्फत आरा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

इन सितारों ने ओटीटी से बनाई अपनी अलग पहचान, आदर्श गौरव दिल जीतने में रहे अव्वल…
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2030 तक 1 लाख करोड़ रुपए का ग्रॉस लोन बुक हासिल करने का रोडमैप किया तैयार
कंप्यूटर विजन सिंड्रोम: ये है इसके कारण, लक्षण और इलाज…
किसानों को फसल बीमा दावा राशि का भुगतान करने में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने फसल बीमा सप्ताह का किया शुभारंभ
Big News : सागौन, शीशम, कौहा लकड़ी की तस्करी का भांडाफोड़, बालोद में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई… लाखों की लकड़ियां जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article mayor's council for permission to set up STP एसटीपी स्थापना की अनुमति के लिए महापौर परिषद से मिली स्वीकृति….. शव दफन के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर भी बनी सहमति
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे गृहमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई: कहा……. हम सभी के लिए गौरव व हर्ष का दिन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?