ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वॉलंटियर के आरोपों पर सीरम की सफाई, कहा- पूरी तरह सुरक्षित और इम्युनोजेनिक है कोविशील्ड वैक्सीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वॉलंटियर के आरोपों पर सीरम की सफाई, कहा- पूरी तरह सुरक्षित और इम्युनोजेनिक है कोविशील्ड वैक्सीन

By @dmin
Published: December 1, 2020
Share
वॉलंटियर के आरोपों पर सीरम की सफाई, कहा- पूरी तरह सुरक्षित और इम्युनोजेनिक है कोविशील्ड वैक्सीन
वॉलंटियर के आरोपों पर सीरम की सफाई, कहा- पूरी तरह सुरक्षित और इम्युनोजेनिक है कोविशील्ड वैक्सीन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस का टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई) ने कहा कि उसकी कोरोना वैक्सीन कोविडशील्ड पूरी तरह से सुरक्षित और इम्युनोजेनिक है। इससे पहले कोविड-19 के संभावित टीके कोविडशील्ड के परीक्षण में शामिल एक व्यक्ति ने सीरम पर आरोप लगाया था कि उसकी वैक्सीन की वजह से उसे गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या और ज्ञानेंद्री संबंधी समस्या समेत गंभीर दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ा। हालांकि, रविवार को सीरम इंस्टीट्यू ने उसके आरोपों को खारिज किया था।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कहा कि कोविशिल्ड सुरक्षित और इम्युनोजेनिक है। वैक्सीन की वजह से चेन्नई के वॉलंटियर के साथ कोई हादसा नहीं हुआ। ट्रायल में सभी विनियामक और नैतिक प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का पालन किया गया। प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर, डीएसएमबी और एथिक्स कमेटी ने कहा कि टीके के परीक्षण का उसकी स्थिति के साथ कोई संबंध नहीं है। कंपनी ने आगे कहा कि कंपनी की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा गया, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
दरअसल, कोरोना वायरस का टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई) ने कोविड-19 के संभावित टीके के परीक्षण में शामिल एक व्यक्ति के आरोपों को रविवार को खारिज कर दिया। कंपनी ने गलत आरोप लगाने को लेकर भारी-भरकम जुर्माना वसूलने की भी धमकी दी। कोविडशील्ड के परीक्षण में चेन्नई में भाग लेने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या और ज्ञानेंद्री संबंधी समस्या समेत गंभीर दुष्प्रभावों का सामना करना पड़ा है। व्यक्ति ने सीरम इंस्टीट्यूट तथा अन्य से पांच करोड़ रुपये क्षतिपूर्ति की मांग की है। उसने परीक्षण पर रोक लगाने की भी मांग की है।
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘नोटिस में लगाये गये आरोप दुर्भावनापूर्ण और गलत हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया उक्त व्यक्ति की चिकित्सा स्थिति के प्रति सहानुभूति रखता है, लेकिन टीके के परीक्षण का उसकी स्थिति के साथ कोई संबंध नहीं है। कंपनी ने कहा कि वह व्यक्ति अपने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के लिये गलत तरीके से टीके को जिम्मेदार बता रहा है।
कंपनी ने कहा कि वह ऐसे आरोपों से अपना बचाव करेगी और गलत आरोप के लिये 100 करोड़ रुपये तक की मानहानि का दावा कर सकती है। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और फार्मास्युटिकल कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर कोविड-19 टीका कोविशील्ड बनाने के लिये गठजोड़ किया है। सीरम इंस्टीट्यूट भारत में इस टीके का परीक्षण भी कर रही है।

विधायक देवेंद्र के प्रयास से सेक्टर 4 में 98 लाख की लागत से बनेगा मल्टी स्पोट्र्स स्टेडियम
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई, बोले- योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है
राजिम माघी पुन्नी मेला 2021 का समापन कल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं साधु-संतो के सानिध्य में होगा समापन
विधवा महिला को मिला नया जीवन: समाज व परिवार की रजामंदी के बाद लोगों ने कराई शादी
राज्य स्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता: महिला वर्ग में दुर्ग डिस्ट्रिक्ट और पुरुष वर्ग में दुर्ग जिला बना चैंपियन…. समापन समारोह में शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामला: सुको ने खारिज की चंदा कोचर की अपील आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मामला: सुको ने खारिज की चंदा कोचर की अपील
Next Article उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हुईं शिवसेना में शामिल उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर हुईं शिवसेना में शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?