ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 48 घंटों की बारिश से तरबतर हुआ शहर…. तापमान में गिरावट…. कॉलोनियां हुई जलमग्र…. देखें तस्वीरें भिलाई की
Share
Notification Show More
Latest News
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश
October 5, 2026
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान 'हर कल आसान'
आईसीआईसीआई लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च की अपनी नई ब्रांड पहचान ‘हर कल आसान’
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

48 घंटों की बारिश से तरबतर हुआ शहर…. तापमान में गिरावट…. कॉलोनियां हुई जलमग्र…. देखें तस्वीरें भिलाई की

By @dmin Published August 28, 2020
Share
The city was flooded by 48 hours of rain…. Temperature drop…. The colonies were inundated…. See photos of Bhilai
The city was flooded by 48 hours of rain…. Temperature drop…. The colonies were inundated…. See photos of Bhilai
SHARE

भिलाई। पिछले 48 घंटों से भी अधिक समय से हो रही बारिश के कारण भिलाई शहर तरबतर हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण गर्मी व उमस से राहत मिली। पिछले 48 घंटों के दौरान शहर के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। यही नहीं लगातार बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों में पानी भ्यार गया। लोगों को घर से बाहर निकलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Contents
भिलाई की कॉलोनियों में भरा पानीमहमरा एनीकट पर साढ़े आठ फीट ऊपर बह रहा पानी

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने के कारण मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस वजह से प्रदेश भर में पिछले 48 घंटों से लगतार बारिश हो रही है। बारिश का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। नदी नाले उफान पर है वहीं बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। दुर्ग में शिवनाथ नदी अपने पूरे शबाब पर है। गंगरेल डेम से छोड़े गए पानी का असर यहां दिख रहा है।

भिलाई की कॉलोनियों में भरा पानी

लगातार हो रही बारिश के कारण भिलाई की कई कॉलोनियों व निचली बस्तियों में पानी भर गया है। कैलाश नगर हाउंसिंग बोर्ड की कई कॉलोनियों में घुटने तक पानी भरा हुआ है। यह ऐसी कॉलोनियां हैं जहां पानी निकासी के लिए नालियां नहीं बनी है। नगर निगम द्वारा इन कॉलोनियों में न तो सड़क बनाई गई है और न ही नालियों का निर्माण किया है। हरिविहार कॉलानी, बंगाली कॉलोनी, कैलाश नगर व कुरुद से लगी कई कॉलोनियां इनमें शामिल है। इसके अलावा चंद्रनगर कोहका जलमग्र हो गया है। यही नहीं बीएसपी टाउनशिप में भी बारिश के कारण कई जगह पेड़ गिर गए हैं।

महमरा एनीकट पर साढ़े आठ फीट ऊपर बह रहा पानी

लगातार हो रही बारिश के कारण शिवनाथ नदी दुर्ग का महमरा एनीकट लबालब है। आज सुबह कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे महमरा एनीकट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शिवनाथ नदी में मोंगरा, घुमारिय और सूखा नाला जलाशय से लगभग 44 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है जिसके कारण यह स्थिति बनी है। महमरा एनीकट के पास साढ़े आठ फीट ऊपर पानी बह रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एनीकट के पास लोगों के आने पर पाबंदी लगा दी है। कलेक्टर भूरे ने एनीकट के पास जरूरी सभी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

सिंगापुर की Energy Capital Global छत्तीसगढ़ में करेगी AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में 41750 करोड़ का निवेश

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से लौट रही थी युवती… आरोपी फरार

@dmin August 28, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी Corona Virus in India: पहली बार सामने आए 77 हजार से अधिक मामले….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 34 लाख के करीब…. 25 लाख से ज्यादा हुए स्वस्थ्य
Next Article Congress leader Ghulam Nabi Azad said…. If the Congress has to sit in opposition for 50 years, do not hold elections in the party कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा…. अगर कांग्रेस को 50 वर्षों तक विपक्ष में ही बैठना है तो पार्टी में चुनाव न कराएं
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?