ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने राजधानी के हृदय स्थल में बने मल्टी लेवल पार्किंग का किया लोकार्पण…. 28 करोड़ की लागत से बना है यह मल्टिलेवल पार्किंग… जाने क्या है इसकी खूबियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने राजधानी के हृदय स्थल में बने मल्टी लेवल पार्किंग का किया लोकार्पण…. 28 करोड़ की लागत से बना है यह मल्टिलेवल पार्किंग… जाने क्या है इसकी खूबियां

By @dmin
Published: August 20, 2021
Share
The Chief Minister inaugurated the multi level parking in the heart of the capital
The Chief Minister inaugurated the multi level parking in the heart of the capital
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर के समीप मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण कर आज राजधानी वासियों को एक नई सौगात दी है। रायपुर शहर में यातायात को सु-व्यवस्थित करने, रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर का दूसरा मल्टीलेवल पार्किंग तैयार किया है, जिसमें 450 चार पहिया और 200 दोपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था है।

यह मल्टी लेवल पार्किंग 28 करोड़ रूपये की लागत से 17792 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्प्रिंगनुमा आकार में न्यूनतम क्षेत्रफल का समुचित उपयोग कर अधिकतम वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था हेतु निर्मित किया गया है। यह बहुमंजिला परिसर आधुनिक नगर योजना का सबसे अच्छा उदाहरण साबित होगा ।

रायपुर की ऐतिहासिक धरोहर कलेक्टोरेट परिसर, टाउन हॉल और नव निर्मित ऑक्सीजोन गार्डन व स्मार्ट रोड के मध्य स्थित यह परिसर अपनी उपयोगिता से शहर को एक नई पहचान देगा। इस परिसर के संचालन का फाइनेंशियल मॉडल भी तैयार किया गया है, जिसके तहत नगरीय निकाय को आगामी 5 वर्ष में लगभग 83.55 लाख रूपये की राजस्व आय की प्राप्ति होगी।

इस बहुमंजिला पार्किंग परिसर के प्रारंभ हो जाने से कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित यहां कई अन्य शासकीय कार्यालयों में अपने वाहन से पहुंचने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग की सुविधा सुलभ होने से यातायात सु-व्यवस्थित होगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले जय स्तंभ चौक में निर्मित प्रथम मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण भी फरवरी-2019 में मुख्यमंत्री श्री बघेल के करकमलों से संपन्न हुआ है।

कलेक्टोरेट परिसर के समीप नवनिर्मित इस छह मंजिला भवन के ऊपरी तल में रेस्टोरेंट भी संचालित होगा, जहां से शहर की भव्यता दिखाई देगी। इस परिसर के उपरी तल से ऑक्सीजोन प्रक्षेत्र, नगर घड़ी चौक, नगर निगम मुख्यालय, बैरनबाजार, सेंट पॉल गिरजाघर, राजा तालाब मस्जिद का गुंबद भी दृष्टिगत हैं। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा कोराना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद 26 माह की अवधि में यह कार्य योजना पूर्ण की गई। यह परिसर अपने आधुनिक निर्माण कौशल से यातायात प्रबंधन के लिए लाइट हाउस के रूप में जाना जाएगा।

लोकार्पण अवसर पर कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्रीरविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, वन मंत्रीमोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, सभापति प्रमोद दुबे, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, नगर निगम के आयुक्त प्रभात मलिक उपस्थित थे।

CG Crime : दवा लेने गए युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में मौत… दवा लेने गया था युवक
कांग्रेस ने दिलो को जोडऩे का काम किया है – गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
सर्दियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द को दूर करने के उपाय…
बीजापुर में प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर सीएएफ का जवान शहीद, ड्यूटी के दौरान हादसा
यूपी: इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस… हादसे में चार यात्रियों की मौत, 25 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article District Congress Bhilai bowed down on the birth anniversary of former Prime Minister Rajiv पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस भिलाई ने किया नमन… प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
Next Article The Chief Minister inaugurated the newly constructed passenger shed in the capital मुख्यमंत्री ने राजधानी में नवनिर्मित यात्री शेड का किया लोकार्पण… शेड से यात्रियों को बरसात व धूप से मिलेगी निजात

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?