रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर 15 तथा अंडर 19 सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। सेलेक्शन ट्रायल ट्रायल आर डी सी ए मैदान, तेलीबांधा रायपुर में 29 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे से आयोजित किये जायेगें। सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

सीएससीएस के अनुसार अंडर 15 वुमेन्स के लिए खिलाड़ी का जन्म दिनांक 1/09/2011 से 31/08/2014 के मध्य होना चाहिए। इसी प्रकार अंडर 19 जन्म दिनांक 01/09/2007 को या उसके पश्चात का होना चाहिए। चयन ट्रायल के लिए खिलाडी का पंजीयन आवश्यक है। खिलाड़ी को अपने साथ पिछले 6 वर्षों की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र (डीजीटल क्यु आर कोड आवश्यक), खिलाडी का पीवीसी आधार कार्ड, नवीनतम फोटो के साथ, खिलाडी का ओरीजीनल पैन कार्ड तथा खिलाडी का बैंक अकांउट डिटेल लाना होगा।




