ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: असहाय लोगों के लिए आश्रय स्थल बना सुकुन का केन्द्र, निगम प्रशासन उपलब्ध करवा रही हैं, रहने, खाने से लेकर मनोरंजन की सुविधाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

असहाय लोगों के लिए आश्रय स्थल बना सुकुन का केन्द्र, निगम प्रशासन उपलब्ध करवा रही हैं, रहने, खाने से लेकर मनोरंजन की सुविधाएं

By @dmin
Published: August 29, 2020
Share
The center of Sukun has become a shelter for the helpless people
The center of Sukun has become a shelter for the helpless people
SHARE

भिलाई। प्रियदर्शनी परिसर सुपेला स्थित आश्रय स्थल से असहाय और गरीब लोगों को फायदा मिल रहा है। यहां असहाय महिला, बच्चे और, बुजुर्ग रह रहे हैं। उन्हें निगम प्रशासन की ओर से रहने, खाने से लेकर मनोजरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। यहां बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए महिला समूह और एक गार्ड की जिम्मेदारी तय की गई है।

Contents
  • दो साल पहले हुआ था लोकार्पण
  • निगम प्रशासन उठा रही खर्च
  • जन्मदिन के अवसर पर पहुंची थी राज्यपाल

आश्रय स्थल की देखरेख करने वाली संगम क्षेत्र स्तरीय समिति की अध्यक्ष रेखा बघेल बताती हैं कि आश्रय स्थल में महिला और पुरूष दोनों रहते हैं। यहां रहने वाले कुछ महिलाओं ने काम करने की इच्छा जाहिर की थी। व्यापारियों से संपर्क करने पर उनकी इच्छा के अनुसार काम भी मिल गया है। काम मिलने से उनके मानसिक स्थिति में बदलाव हुआ है। सुबह काम पर चली जाती है और शाम को आश्रय स्थल लौट आती हैं। टीवी देखकर मनोरंजन करती है। इसके अलावा पर्व के अनुसार उत्सव भी मनाया जाता है। अभी श्रीगणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी यहां की व्यवस्था को लेकर कई दफा विजिट कर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दे चुके हैं, जिससे बेहतर व्यवस्था बन पाई है।

दो साल पहले हुआ था लोकार्पण

नगर पालिक निगम प्रशासन ने प्रियदर्शनी परिसर पश्चिम में निर्मित दो मंजिला आश्रय स्थल को दो साल पहले बनवाया है। 3 अक्टूबर 2018 को लोकार्पण के साथ असहाय, बेघर और बुजुर्गों को आश्रय देना प्रारंभ किया था। तब से लेकर यह स्थल सैंकड़ो असहाय लोगों को आश्रय दे चुका है। बुजुर्ग कुछ दिन रहने के बाद अपने घर लौट गया। कुछ लोगों को आश्रय स्थल इतना अच्छा लगा कि वह यहां से अपने घर नहीं जाना चाहते। समिति की अध्यक्ष बघेल का कहना है कि बुजुर्गों का देखभाल करने वाली महिला समिति के सदस्यों ने एक बुजुर्ग को उनके परिवार से मिलवाने का कार्य किया है। फिलहाल यहां 12 बुजुर्ग और 25 महिलाएं रह रही हैं।

निगम प्रशासन उठा रही खर्च

पहले लोग रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड परिसर, चौराहों और फुटपाथ पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर होते थे। इस समस्या का हल करते हुए निगम महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव और उनकी परिषद को राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत प्रियदर्शनी परिसर मे दो मंजिला बिल्डिंग का निर्माण करवाया है। संचालन की जिम्मेदारी संगम क्षेत्र स्तरीय समिति को दिया है। जहां समिति की महिलाएं असहाय और बुजुर्गों की देखभाल करती हैं। खाना और उनके इलाज पर होने वाले खर्च की व्यवस्था निगम प्रशासन वहन करती हैं।

जन्मदिन के अवसर पर पहुंची थी राज्यपाल

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके भी आश्रय स्थल की सराहना कर चुकी हैं। राज्यपाल ने जन्मदिन मनाने के लिए रायपुर से आश्रय स्थल भिलाई पहुंची थी। जहां राज्यपाल ने बुजुर्गों के साथ जन्म दिन मनाया। यहां की व्यवस्था की सराहना भी किया था। विभिन्न समाजसेवी भी यहां पुनीत कार्य के लिए आगे आ रहे हैं! भिलाई के एक व्यापारी ने गरम पानी के लिए गीजर लगवाया है। दुर्ग के एक व्यापारी ने यहां रहने वाले लोगों के लिए मच्छरदानी उपलब्ध कराया है।

छत्तीसगढ़ में नवदंपति ने की आत्महत्या, पत्नी पहले फांसी पर झूली तो पति ने भी कर ली खुदकुशी
सूअर का शिकार करने लगाया जाल, लेकिन तेंदुए की फंसकर हुई मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, बोले- विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश प्रासंगिक
मुख्यमंत्री ने खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 4 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा, अर्जुन्दा, धमतरी, जशपुर और लोरमी कृषि महाविद्यालय का किया ई-शुभारंभ
देश में लगातार घट रही कोरोना की रफ्तार….. बीते 24 घंटे में मिले 26567 संक्रमित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Tunnel found on the border at Samba in Jammu and Kashmir, sacks opened Raj…. Pakistan's conspiracy जम्मू-कश्मीर के सांबा में सीमा पर मिली सुरंग, बोरियों ने खोला राज…. पाकिस्तान की है साजिश
Next Article The CM and the Speaker visited Sector-24 of Nava Raipur मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने किया नवा रायपुर के सेक्टर-24 का भ्रमण…. निर्माणाधीन आवासीय भवनों की प्रगति की ली जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?