ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुरजपुर में नग्न लाश का मामला सुलझा : 60 साल का चौकीदार निकला कातिल, टांगी से मारकर की थी हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSurajpur

सुरजपुर में नग्न लाश का मामला सुलझा : 60 साल का चौकीदार निकला कातिल, टांगी से मारकर की थी हत्या

By Mohan Rao
Published: May 8, 2025
Share
नाबालिग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

पुलिस को गुमराह करने लाश को नग्न किया, डीएनए जाचं के बाद पकड़ाया आरोपी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नाबालिग लड़की की नग्न अवस्था में मिली लाश का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही 60 वर्षीय चौकीदार को गिरफ्तार किया है। चौकीदार ने टांगी मारकर उसकी हत्या की और पुलिस को गुमराह करने के लिए लाश को नग्न कर वहीं छोड़कर भाग गया। डीएनए जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।

बता दें रामानुजनगर थाना अंतर्गत बांसबाड़ी गांव में 14 साल की नाबालिग महुआ बिनने घर से जंगल के लिए निकली और वापस नहीं लौटी। घरवालों ने नाबालिग की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन 26 अप्रैल 2025 को जंगल में नाबालिग का अर्धनग्न शव मिला। गांववालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया।

जांच के दौरान पुलिस ने गांववालों व परिजनों का बयान लिया। इस दौरान पुलिस को गांव के एक चौकीदार शिवाराम (60) पर शक हुआ। पुलिस ने उसकी टी-शर्ट और टांगी पर मिले खून के नमूने लिए और डीएनए जांच कराया। डीएनए जांच में चौकीदार के शर्ट व टांगी पर खूल नाबालिग से मैच हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में शिवाराम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

गलत नीयत से छू लिया, बदनामी के डर से हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी चौकीदार ने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह उसने नाबालिग को साइकिल से जाते देखा। उसे रोक लिया और गलत नीयत से उसे छूने लगा। यह देख नाबालिग विरोध किया और गांव में सभी को बता देने की धमकी दी। चौकीदार डर गया और बदनामी के डर पास रखी टांगी मारकर उसकी हत्या कर दी। नाबालिग के शव को कुछ दूरी पर फेंका और ध्यान भटकाने के लिए उसे नग्न कर दिया। नाबालिग की साइकिल को साल्ही बांध में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उरला क्षेत्र में बनेगी 1.17 करोड़ की नालियां, विधायक वोरा बोले- जनता को मिलेगी गंदगी व जल भराव से निजात
भारत में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी, अपने काम के लिए निजी संबंधों का इस्तेमाल करते हैं – सर्वे
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने केन्द्र सरकार के राहत पैकेज पर उठाए सवाल: कहा कहां गए 20 लाख करोड़ रुपए
सड़क मरम्मत स्थल पर संदिग्ध नक्सलियों ने दो ट्रैक्टर और एक मशीन में लगाई आग
Breaking News : युवक की हत्या कर नाले में फेंक दी लाश, तीन सप्ताह से था लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डोंगरगढ़ में तेंदूए का रेस्क्यू, देर रात पिंजरे में फंसा…. वन विभाग ने जंगल में छोड़ा
Next Article ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न, लिंक रोड में चेंबर ने बांटे लड्डू, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?