ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कई वाहन कुचलते हुए निकल गए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, कई वाहन कुचलते हुए निकल गए

By @dmin
Published: February 21, 2021
Share
सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं
सड़क हादसों में घायलों की सहायता करें, पांच लाख का ईनाम पाएं
SHARE

रीवा (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के रीवा से इंसानियत और प्रशासन को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग का शव बीच सड़क पर दो दिन तक पड़ा रहा। लोग रफ्तार में उसके ऊपर से गाडिय़ां दौड़ाते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आखिर राहगीरो की शिकायत पर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया।
17 फरवरी को रीवा जिले के सोनवर्षा गांव में रहने वाले 75 साल के संपतलाल अपनी बेटी से मिलने के लिए चुरहट जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनको शॉर्किन बायपास पर टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर पड़े, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली बल्कि कई वाहन उनको कुचलते हुए निकल गए। पूरी रात गाडिय़ां बुजुर्ग के शव को कुचलती रहीं। वहीं किसी बड़े वाहन की टक्कर से शव रोड किनारे पर आ गया। 

दो दिन तक सड़क पर पड़ा रहा शव 
करीब दो दिन तक शव वहीं पड़ा रहा, रातभर पुलिस भी गश्त पर रही, लेकिन इस घटना के बारे में किसी को पता तक नहीं चला। जब सुबह देखा तो वहां सिर्फ टूटी हुई हड्डियां मांस के टुकड़े और कंबल के साथ कपड़े दिख रहे थे। इतना ही नहीं दूसरे दिन भी कई गाडिय़ां ऊपर से निकलती रहीं।
दो दिन बाद 20 फरवरी को राहगीरों को वहां से निकलते समय बदबू आने लगी, तो एक युवक ने पास जाकर देखा। युवक ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिर कहीं जाकर पता चला कि किसी  ने 75 साल के बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। शव की हालत इतनी बुरी थी कि शव कई टुकड़ों में बंट चुका था।
पुलिस को कपड़े में बांधकर बुजुर्ग की हड्डियां समेटकर ले जानी पड़ीं। वहीं मृतक के परिजन जब उसको खोजते हुए पुलिस थाने पहुंचे तब उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हड्डियों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बुजुर्ग को किसने टक्कर मारी थी।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने खोला महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का रास्ता…. सरकार के सहयोग से नए-नए क्षेत्रों में स्वरोजगार
इस राज्य के किसान छत्तीसगढ़ में धान और गन्ना की कीमत को देख हुए उत्साहित…
देहरादून शताब्दी के कोच में लगी भीषण आग, सभी यात्री सुरक्षित
Big News : कांकेर में निर्माणाधीन राइस मिल की दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की मौत, कई घायल
CG Breaking : एनओसी और नक्शा देने मांगी रिश्वत, एसीबी ने सरपंच और सचिव को किया रंगे हाथों गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टेकऑफ के बाद आग की लपटों में घिरा इंजन, अमेरिकी फ्लाइट का खौफनाक मंजर, बाल-बाल बचे यात्री टेकऑफ के बाद आग की लपटों में घिरा इंजन, अमेरिकी फ्लाइट का खौफनाक मंजर, बाल-बाल बचे यात्री
Next Article जम्मू-कश्मीर: आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में बरामद किए हथियार जम्मू-कश्मीर: आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में बरामद किए हथियार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?