ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा का घेराव करने पहुंचे भाजपाइयों का उल्टा पड़ा दांव…. ढ़ाई साल का हिसाब मांगा तो विधायक वोरा ने मांगा 7 साल का हिसाब, कहा- भूपेश सरकार के ढाई साल रहे जनता के नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा का घेराव करने पहुंचे भाजपाइयों का उल्टा पड़ा दांव…. ढ़ाई साल का हिसाब मांगा तो विधायक वोरा ने मांगा 7 साल का हिसाब, कहा- भूपेश सरकार के ढाई साल रहे जनता के नाम

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
The BJP workers who came to siege MLA Vora turned upside down
The BJP workers who came to siege MLA Vora turned upside down
SHARE

दुर्ग। प्रदेश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर विधायकों का घेराव कर उनसे ढाई साल का हिसाब मांगने का दांव दुर्ग में उल्टा पड़ता नजऱ आया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा का निवास घेरने पहुंचे भाजयुमों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते मे ही रोक लिया था किंतु नारेबाजी के बीच वोरा स्वयं निकलकर पैदल ही पदाधिकारियों से मिलने पहुंच गए। शराबबंदी, बेरोजगारी भत्ते एवं घोषणापत्र में किए वादों के जवाब देने के साथ ही उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल पर उल्टे सवाल भी दाग दिए। वोरा ने कहा कि भूपेश सरकार के ढाई वर्ष आमजनता के नाम रहे हैं जन घोषणापत्र में जनता से किए गए 36 वादों में से 25 वादे महज ढाई वर्षों में पूरे कर दिए गए हैं।
विधायक वोरा ने कहा शपथ ग्रहण के 3 घंटों के भीतर किसानों की कर्ज माफी, पूरे देश मे राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सर्वाधिक समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ, आदिवासियों की जमीन वापसी, भुअधिकार वन अधिकार पट्टे, 1385 व्याख्याताओं के पदों में भर्ती, 15 हजार से अधिक स्कूल शिक्षकों की भर्ती, गोधन न्याय योजना, कोरोना का सफलता पूर्वक नियंत्रण फिर महतारी दुलार योजना एवं अनुकंपा नियुक्ति के नियमों को शिथिल कर कोरोना वारियर्स का सम्मान देने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया है। शराबबंदी के वादे पर जवाब देते हुए वोरा ने कहा कि सरकार द्वारा सर्वदलीय समिति का गठन किया गया है जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।
उन्होंने मोदी सरकार से उल्टे सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार से छत्तीसगढ़ की जनता, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, मध्यमवर्ग, उद्योग जगत पूरी तरह संतुष्ट है किन्तु केंद्र सरकार ने 7 साल में देश को 50 वर्ष पीछे पहुंचा दिया है। नोटबन्दी, बिना तैयारी के जीएसटी से व्यापार की कमर तोडऩे के बाद महामारी नियंत्रण और वैक्सीनेशन में भी केंद्र सरकार पूरी तरह फेल है। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस और खाद्य तेल के बढ़ते दामों ने मध्यम वर्ग के घर का बजट बिगाड़ दिया है। 2 करोड़ रोजगार और खातों में 15 लाख आने दूर देश की अर्थव्यवस्था 40 वर्षों के इतिहास में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि केंद्र को प्रदेश की भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सीख लेनी चाहिए।

सावन के पहले सोमवार को भाजपा पार्षदों ने किया रूद्रामहाभिषेक, महाभंडारा में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद, साधु-संतों को कराया भोज
छत्तीसगढ़ की नायाब कारीगरी अब दिल्ली में पीएम आवास के पास उपलब्ध, विक्रय केन्द्र ‘संगवारी छत्तीसगढ़’ का शुभारंभ
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण
जशपुर में पेड़ से टकराई कार, जिंदा जल गया शिक्षक… डीआईजी, एसएसपी व एफएसएल के अफसरों ने की जांच
बॉलीवुड में कोई भी सिंगल इंसान नहीं बचा है: कृति सेनन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना की दवा लॉन्च करने पर बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज, 30 जून को होगी सुनवाई छत्तीसगढ़ में बाबा रामदेव के खिलाफ एक और केस, एलोपैथी पर भ्रम फैलाने के आरोप में IMA ने कराई FIR
Next Article Bhilai MLA Devendra Yadav inspected Gothan, angry about the delay भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने किया गौठान का निरीक्षण, वर्मीकम्पोस्ट निर्माण में देरी को लेकर हुए नाराज, कहा – जल्दी हो काम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?