ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: होटल में पत्नी के साथ था कस्टम मिलिंग घोटाले का आरोपी, इलाज के बहाने निकला था जेल से बाहर.. जेल प्रहरी सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

होटल में पत्नी के साथ था कस्टम मिलिंग घोटाले का आरोपी, इलाज के बहाने निकला था जेल से बाहर.. जेल प्रहरी सस्पेंड

By Mohan Rao
Published: August 8, 2024
Share
बंदी को ऐश कराने वाला जेल प्रहरी सस्पेंड
SHARE

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी रोशन चंद्राकर को ऐश कराना जेल प्रहरी लखन जायसवाल को भारी पड़ गया। जेल अधीक्षक ने लखन जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। जेल प्रहरी लखन जायसवाल का पूरा कारनामा रिकार्ड हो गया था और सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ। इसके बाद इस पर कार्रवाई हुई है।

बता दें जेल प्रहरी लखन जायसवाल ने कस्टम राइस मिलिंग घोटाले में आरोपी रोशन चन्द्राकर को पहले इलाज के नाम पर जेल से बाहर निकाला। इसके बाद वह सीधे राजधानी के होटल वेलिंगटन पहुंच गया। यहां दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक रोशन चंद्राकर पत्नी के साथ रहा। इस दौरान होटल में वह कई लोगों से भी मिला। बताया जा रहा है कि इसबीच जेल प्रहरी लखन जायसवाल रोशन चंद्राकर के बच्चों को मॉल घुमा रहा था। बचने के लिए उसने वर्दी के ऊपर से टीशर्ट पहन ली थी। यह पूरा मामला 2 अगस्त का है। होटल से निकलने किसी ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। अब इस मामले में जेल अधीक्षक ने जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया है।

डीजी ने दिया था सख्त निर्देश
इससे पहले 5 अगस्त को एक डीजी राजेश मिश्रा ने सभी जेल अधीक्षकों को पत्र जारी का सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रायः यह देखने में आया है कि जेलों से जिन बंदियों को पुलिस बल द्वारा पेशी पर ले जाया जाता है अथवा जेल प्रहरियों के माध्यम से बीमार बंदियों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया जाता है। तब संबंधित पुलिसकर्मी, जेल प्रहरियों द्वारा बंदियों को नियम विरूद्ध सुविधाएं जैसे होटल में नास्ता व खाना खिलाना, चाय पिलाना, मोबाईल फोन पर बंदी के परिचितों व परिजनों से बात कराने जैसी शिकायतें मिल रही हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि जेल अधीक्षक अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नही रख पा रहे हैं। डीजी ने निर्देश दिया कि ऐसे जेल प्रहरियों जिनके द्वारा बंदियों को अवैध तरीके से सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है, उनके विरूद्ध नियमानुसार कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

जानिए कौन है रोशन चन्द्राकर
छत्तीसगढ़ के कस्टम राइस मिलिंग घोटाले में आरोपी रोशन चन्द्राकर राइस मिलर्स एसोसिएशन का पूर्व कोषाध्यक्ष है। पद में रहते हुए रोशन लेवी वसूलता था और अफसरों को जानकारी देता था। जिन मिलर्स से कमिशन के रुपए नहीं मिलते उनका भुगतान रोक दिया जाता था। रोशन चंद्राकर की रिपोर्ट के बाद ही राइस मिलर्स को भुगतान होता था। 20-21 अक्टूबर 2023 को मार्कफेड के पूर्व MD, छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स संगठन के कोषाध्यक्ष और कुछ सदस्यों, राइस मिलर्स और कस्टम मिलिंग से जुड़े लोगों के घर पर जांच की गई। इसके बाद ही रोशन चंद्राकर की गिरफ्तारी हुई थी।

देश में फिर मिले कोरोना के 45 हजार से ज्यादा नए केस… केरल में लगातार चौथे दिन कोरोना के नए मामले 30 हजार के पार
रील बनाने कड़कड़ाती ठंड में बाइक पर सिगड़ी जलाकर आग तापते वीडियो वायरल, पुलिस आई हरकत में
Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर भारी बारिश का अलर्ट
CG News : मुख्य सचिव ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय ली बैठक, 100 दिन की कार्य योजना पर काम शुरू
शेयर बाजार में उछाल जारी, 122 अंकों की बढ़त के साथ 51400 के पार खुला सेंसेक्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 296 # 08 Aug 2024
Next Article सीएम साय ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर हुआ कई आवेदनों का निराकरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?