ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घुसपैठ की फिराक में आतंकी, पठानकोट में अलर्ट, बख्तरबंद गाडिय़ों से हो रही निगरानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

घुसपैठ की फिराक में आतंकी, पठानकोट में अलर्ट, बख्तरबंद गाडिय़ों से हो रही निगरानी

By @dmin
Published: December 27, 2020
Share
घुसपैठ की फिराक में आतंकी, पठानकोट में अलर्ट, बख्तरबंद गाडिय़ों से हो रही निगरानी
घुसपैठ की फिराक में आतंकी, पठानकोट में अलर्ट, बख्तरबंद गाडिय़ों से हो रही निगरानी
SHARE

पठानकोट (एजेंसी)। पंजाब के गुरदासपुर में बार-बार ड्रोन की घुसपैठ और पठानकोट एयरबेस हमले की पांचवीं बरसी पर पठानकोट पुलिस अलर्ट पर है। जिला पुलिस, डेल्टा कमांडो, बीएसएफ व घातक कमांडो समेत अन्य सुरक्षा बलों के दस्तों ने भारत-पाक सीमा के कई गांवों और जीरो लाइन के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। 50 से ज्यादा इन स्पेशल कमांडो ने सीमावर्ती इलाके और उज्ज नदी के किनारे खासतौर सर्च अभियान चलाया।

जीरो लाइन से सटे गांवों में बख्तरबंद गाडिय़ां से निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को आगाह किया गया है कि वह अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में रात आठ से सुबह पांच बजे तक न जाएं। वहीं, नरोट जैमल सिंह व बमियाल में भी बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। नरोट जैमल सिंह व बमियाल में बीएसएफ ने पुलिस के साथ खेत, रावी नदी और चौक इलाके में छानबीन की।

पठानकोट शहर में भी पुलिस सतर्क
पुलिस ने पठानकोट शहर क्षेत्र में 32 स्थानों पर नाके लगाए हैं। इनमें 18 नाके सिटी जबकि 14 नाके सीमांत इलाकों में बनाए गए हैं। सारे जिले की सुरक्षा की कमान 350 पुलिस जवानों को सौंपी गई है। इसके साथ जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार माधोपुर से पंजाब की सीमा सटी है। यही कारण है कि पुलिस सुरक्षा यहां दोगुनी कर दी गई है। माधोपुर स्थित टी-प्वाइंटों एवं अन्य विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। 

हर वक्त अलर्ट पर रहता है पठानकोट
सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा ने कहा कि गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सामने आ रही गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। सर्च ऑपरेशन और नाकाबंदी बढ़ाई गई है। सभी सुरक्षा कर्मियों को चौकस रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। पाकिस्तान सीमा से सटे होने की वजह से पठानकोट हर समय अलर्ट पर रहता है। वहीं, एसएसपी गुलनीत खुराना ने कहा कि ठंड में संदिग्धों के उक्त मार्ग से पंजाब में प्रवेश करने की संभावना होती है। इस कारण इन क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Democratic Party politician calls Prabowo ‘cardboard general’
देश और प्रदेश के विकास के लिए एकजुटता और आपसी भाईचारा महत्वपूर्ण : राज्यपाल सुश्री उइके
राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान कल, राज्य में 36 लाख 25 हजार 940 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
आग से दहले दिल्ली और गुजरात : दिल्ली के बेबी सेंटर में 7 नवजात और राजकोट के गेमिंग सेंटर में 27 की मौत
हादसा : नाले में गिरी दिल्ली से नैनीताल जा रही कार, चार की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article India's position strong in Boxing Day Test बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत…. रहाने ने बनाया कॅरियर का 12 वां शतक
Next Article श्रीकंचनपथ 75 # 27 december 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?