ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Terrorist attack : पहलगाम के हमलावरों पर सेना का एक्शन तेज, पुंछ में शुरू हुआ ज्वाइंट ऑपरेशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedNational

Terrorist attack : पहलगाम के हमलावरों पर सेना का एक्शन तेज, पुंछ में शुरू हुआ ज्वाइंट ऑपरेशन

By Mohan Rao
Published: April 24, 2025
Share
आतंकी हमले के बाद सेना का एक्शन तेज
SHARE

पुंछ ए.। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सेना और सुरक्षाबलों ने एक्शन तेज कर दिया है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पुंछ के लसाना वन क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के साथ संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है। जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें मंगलवार दोपहर को पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकियों ने निर्दोश पर्यटकों को निशाना बनाया। आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हरी भरी घाटी को खून से लाल कर दिया। ऐसा खौफनाक मंजर था कि जगह-जगह निर्दोष लोगों के शव पड़े और बिलखते परिवार के सदस्य थे। इस खौफनाक मंजर ने 14 अप्रैल 2019 को हुए पुलवामा हमले के जख्मों को ताजा कर दिया, जहां आतंकियों ने आत्मघाती हमला किया था। यहां आतंकी धर्म पूछकर गोलियां चला रहे थे। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई।

सुरक्षाबलों ने तेज की आतंकियों की तलाश
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इधर बायसरन में हमलावरों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबल पहलगाम के बायसरन इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चला रहे हैं। क्षेत्र के जंगलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को कॉम्बिंग ऑपरेशन में शामिल किया गया है। पूरे जंगल क्षेत्र को घेरे में लेते हुए इस अभियान को चलाया जा रहा है। हमले के एक दिन बाद पर्यटक स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने घाटी भर में लगभग 1,500 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें वे भी शामिल हैं, जिनका पूर्व में आतंकवाद से संबंध रहा है।

उरी में दो आतंकी ढेर
इसबीच बारामुला के उरी सेक्टर में बुधवार को सेना ने नियंत्रण रेखा के करीब घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आतंकी उडी नाला के जरिये घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। घाटी में सेना की कमान संभालने वाले चिनार कोर ने अपनी एक पोस्ट में लिखा, 23 अप्रैल को 2-3 आतंकवादियों ने उडी नाला इलाके से सरजीवन के सामान्य क्षेत्र से घुसपैठ करने की कोशिश की जिसके जिसके परिणामस्वरूप भारी गोलीबारी हुई। सेना के चिनार कोर ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई भारी गोलीबारी में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। एक्स पर पोस्ट के जरिए यह भी बताया कि उरी में जो आतंकवादी मारे गए हैं उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद किए गए हैं।

विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र, विद्यालय के सूचना पटल पर सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश
धान के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 300 बोरा धान जब्त, राजस्व अधिकारियों ने दी दबिश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की विशाल रंगोली ने बनाया वर्ल्ड रिकार्ड….. गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई दर्ज…. दो साल बेमिसाल की थीम पर बनाई विशाल रंगोली
बेरोजगार युवाओं के लिए मौका: अग्रिशमन व आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मिलेगा रोजगार
बड़ी खबर: भिलाई के कैंप क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश भर में पांच नए केस, छत्तीसगढ़ में 321 हुए सक्रिय मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण करने सुडा ने स्वीकृत की राशि, तीन कार्यों के लिए 5.35 करोड़ रुपए मंजूर
Next Article छत्तीसगढ़ बना निवेश का हॉटस्पॉट : वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में दिग्गज कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?