ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : लव मैरीज का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार दिया, ससुर ने भी दिया था साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : लव मैरीज का खौफनाक अंत, पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार दिया, ससुर ने भी दिया था साथ

By Mohan Rao
Published: May 26, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या की आरोपी महिला व उसका पिता
SHARE

भिलाई Bhilai. बीती रात हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस को चंद घंटों में सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपिया पत्नी व उसके पिता को गिरफ्तार किया है। चार साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक युवती के बीच इतना विवाद बढ़ा कि इसका खौफनाक अंत हुआ। इस मामले का शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एसपी अभिषेक पल्लव ने खुलासा किया। इस दौरान आरोपिया ने वह वजह भी बताई जिसके कारण उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

बता दें नेवई थाना क्षेत्र में बीती रात 8:30 बजे डायल 112 को इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा में मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने अभिषेक नायक नाम के युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की बेरहमी से पीटने के कारण मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले में मृतक अभिषेक नायक की पत्नी कविता साहू व उसके ससुर गुमान साहू को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों ने ही पूरी प्लानिंग के साथ अभिषेक नायक की हत्या कर दी थी।

यह बताई हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपिया कविता साहू ने बताया कि अभिषेक नायक के साथ करीब 4 वर्ष पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था। उनका एक 3 साल का बेटा भी है। शादी के 2 वर्ष बाद दोनों में अनबन होने लगी इसके कारण दोनों अलग-अलग रहने लगे। बच्चे को उसका पिता ले गया। 9 माह पहले अभिषेक नायक चोरी के प्रकरण में जेल चला गया था। इस बीच कविता साहू झीट निवासी मनहरण साहू से शादी कर ली।

जेल से निकलने के बाद जब अभिषेक नायक को इनकी शादी की जानकारी हुई तो उसने झीट पहुंचकर मनहरण साहू के सामने कविता साहू की बुराई करने लगा। अभिषेक नायक की बातों में आकर मनहरन साहू ने कविता साहू को छोड़ दिया।  इसके बाद कविता अपने मायके इंदिरा चौक स्टेशन मरोदा में आकर रहने लगी। मायके में वह पिता गुमान साहू के साथ रहने लगी इस बीच अभिषेक नायक बार बार कविता साहू से विवाद करता था।

25 मई को कविता साहू काम से वापस अपने घर इंदिरा चौक जा रही थी। इस दौरान रास्ते में अभिषेक नायक बीआरपी चौक में मिला और बच्चे से मिलने की बात को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद कविता साहू घर पहुंची। उसे लग रहा था कि रात को उसका पति अभिषेक नायक घर पर जरूर आएगा। उसने अपने घर से लकड़ी का उड़ा निकालकर घर के दरवाजे के पास रख  लिया। रात करीब 8:30 बजे अभिषेक नायक मरोदा में कविता साहू के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। पहले से कविता साहू व उसके पिता गुमान साहू लकड़ी के पटरे व बांस से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

विवाहित जोड़े के रूप में किया था होटल में चेक-इन, कुछ देर बाद ही प्रेमिका ने खिड़की से लगा दी छलांग
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: दो आतंकी गिरफ्तार…. हथियारों का जखीरा और आईईडी बॉक्स बरामद
सोशल मीडिया पर गौतम अदाणी ने बताया जीवन में महिलाओं का योगदान
मिर्जापुर की डिम्पी ने की बोल्डनेस की हदें पार, लेटेस्ट फोटोशूट में लगी बेहद ग्लैमरस…
कोयला घोटाला: 21 साल पुराने मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को तीन साल की सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 222 # 26 May 2023
Next Article हमर लैब्स ने बढ़ाया जांच का दायरा, अब तक 57.46 लाख जांच, स्थानीय स्तर पर मिल रही सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?