रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के दस वार्डो में बुधवार से दो दिनों तक जल प्रदाय पूर्ण रूप से प्रभावित रहेगा। बुधवार व गुरुवार को क्षेत्र के इन वार्डों में जल अपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित होगी। शुक्रवार को फिर से इन सभी वार्डों में पानी दिया जाएगा।

दरअसल शट डाउन के दौरान 600 एम एम डाया डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन का मरम्मत किया जाएगा। श्याम नगर पानी टंकी से निकलने वाली मेन पाइप लाइन आत्मानंद स्कूल रिसाली के पास क्षतिग्रस्त हो गया है। मरम्मत कार्य के दौरान वार्ड 22 से 31 तक आवश्यकतानुसार पेय जल टैंकर से उपलब्ध कराया जाएगा। पेयजल आपूर्ति शुक्रवार से की जाएगी।




