कोटा। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। बिहार घने कोहरे की चपेट में है। पटना के न्यूनतम तापमान में 6.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजस्थान के कोटा में दिसंबर में मैक्सिमम टेंपरेचर का 9 साल का रिकाॅर्ड टूट गया। यहां तापमान 32.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से आई नमी को बता रहे हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखेगा
हिमाचल के लाहौल स्पीति की पहाड़ियों समेत निचले इलाकों में भी बर्फबारी शुरू। चंद्रा वैली, पट्टन वैली, मलंग गांव में 3 इंच तक बर्फबारी हुई। उधर, कुल्लू की ऊंची चोटियों में भी बर्फ गिरी।




