ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तेजस्वी की सभा में भीड़ बिहार चुनाव में बढ़ा सकती है एनडीए की चिंता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPolitics

तेजस्वी की सभा में भीड़ बिहार चुनाव में बढ़ा सकती है एनडीए की चिंता

By @dmin
Published: October 21, 2020
Share
तेजस्वी की सभा में भीड़ बिहार चुनाव में बढ़ा सकती है एनडीए की चिंता
तेजस्वी की सभा में भीड़ बिहार चुनाव में बढ़ा सकती है एनडीए की चिंता
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए बनाम महागठबंधन का मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव की सभा में भीड़ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राजद नेताओं के लिए ये तस्वीरें बदलाव की बयार है तो दूसरी ओर एनडीए के नेताओं के लिए यह बुलाई गई भीड़ मात्र है। तेजस्वी मंगलवार को भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने महागठबंधन (भाकपा माले) के प्रत्याशी मनोज मंजिल के लिए वोट मांगे। सुबह के 11 बजे हैं और चारों तरफ नारों की गूंज- इस बार तेज रफ्तार, तेजस्वी सरकार। सभा में कोरोना का कोई डर नहीं, न ही निर्धारित दिशानिर्देश का ध्यान। सभा में भीड़ देख तेजस्वी यादव गदगद नजर आए। लोगों से खचाखच भरा पूरा मैदान पार्टी के झंडों से रंगा नजर आ रहा था। सभा में आए लोगों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। मंच के सामने से हर युवा तेजस्वी को अपने मोबाइल में कैद करना चाहता था।

भीड़ से उत्साहित तेजस्वी मंगलवार की शाम ट्वीट करते हैं- महागठबंधन की सभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब लोगों के लिए भीड़ हो सकती है, लेकिन मेरे लिए यह करोड़ों बिहारवासियों की आकांक्षाएं, सपने और उम्मीदें हैं, जिन्हें हमें पूरा करना है। तो क्या ये भीड़ सचमुच बदलाव चाहती है? सभा में मौजूद 35 साल के युवा शैलेंद्र से जब पूछा तो जवाब मिला- इस बार तेजस्वी तय है। क्यों और कैसे पूछने पर बोले- चिराग पासवान और भाकपा माले की वजह से। शैलेंद्र बोलना जारी रखते हैं- चिराग पासवान के कारण भाजपा के वोटर कंफ्यूज है। वे नीतीश कुमार को वोट नहीं करना चाहते। भाजपा भी नीतीश कुमार को इस बार मजा चखाना चाहती है। …और भाकपा माले से गठबंधन हो जाने के कारण शहाबाद और मगध प्रमंडल में महागठबंधन की जीत तय है। क्योंकि यहां भाकपा माले का गढ़ रहा है। शैलेंद्र बताते हैं कि अगर भाजपा चिराग को शांत कर दे तो महागठबंधन की जीत पर खतरा मंडरा सकता है। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। महागठबंधन के लिए यह अच्छे संकेत हैं।
एक मौका मांगते हैं तेजस्वी, कहते हैं- हम ठेठ बिहारी हैं

एक मौका मांगते हैं तेजस्वी, कहते हैं- हम ठेठ बिहारी हैं
तेजस्वी अपने संबोधन में 10 नवंबर को आनेवाले चुनाव परिणाम में नीतीश कुमार की विदाई तय होने की बात कहते हैं। नारों की गूंज के बीच कहते हैं- “हम ठेठ बिहारी हैं। हम पकाऊ और बिकाऊ भाषण नहीं देंगे। बिहार में न कारखाना लगा, न गरीबी मिटा न पलायन रुका। 15 साल में ये सब नहीं हुआ तो पांच साल में ये क्या करेंगे। हम सिर्फ एक मौका मांग रहे हैं।”

लड़े के बा, करे के बा और जीते के बा
पूरे भाषण में तेजस्वी ने एक बार भी लोजपा और चिराग का जिक्र नहीं किया। अंत में कहा, “10 नवबंर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई कर देनी है। क्योंकि अब तीर का जमाना नहीं, मिसाइल का जमाना है। अरे लड़े के बा, करे के बा और जीते के बा। चाचा को आराम कराइए और भाजपा को भगाइए।” इसके बाद मंच पर मौजूद महागठबंधन प्रत्याशी को माला पहनाते हैं और सभा समाप्त हो जाती है।

छत्तीसगढ़ में मलेरिया को लेकर सीएम साय की दो टूक, डॉक्टर्स व हेल्थ वर्कर्स को दिए कड़े निर्देश
ज्ञानवापी : मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज , हाईकोर्ट ने कहा – व्यास तहखाने में रहेगी जारी पूजा
ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार, मोहन माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद
Bhilai Breaking : पैरोल पर बाहर आया हत्या का आरोपी और कर दिया कांड, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़कर भेजा जेल
कार्तिक आर्यन के साथ आशिकी जैसी लव स्टोरी में काम करना चाहती हैं राशि खन्ना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन दिसंबर तक मिल सकती है मोडेर्ना की कोरोना वैक्सीन
Next Article लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी भी उछली
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?